Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जिले के विभिन्न गांवों में छापेमारी की कार्रवाई

    September 11, 2026

    तालाब पाटने की खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार को धमकी!

    September 11, 2026

    रायपुर में ‘रंग परब’ का भव्य समापन: ‘टीस’ की मानवीय संवेदनाओं से ‘हण्डा’ के लोक रंगों तक सजा मुक्ताकाशी मंच

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जिले के विभिन्न गांवों में छापेमारी की कार्रवाई
    • तालाब पाटने की खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार को धमकी!
    • रायपुर में ‘रंग परब’ का भव्य समापन: ‘टीस’ की मानवीय संवेदनाओं से ‘हण्डा’ के लोक रंगों तक सजा मुक्ताकाशी मंच
    • प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर के ग्रामीण परिवारों का पक्के घर का सपना हुआ साकार
    • HDFC बैंक के RM ने रचा 10% रिटर्न का मायाजाल: हाई-नेट-वर्थ खातों का डेटा लीक कर करोड़ों की ठगी, गिरफ्तार
    • राजनांदगांव पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 3 निरीक्षकों और 1 उप-निरीक्षक का तबादला
    • समान नागरिक संहिता पर रायशुमारी के लिए विभिन्न संगठनों व सामाजिक प्रतिनिधियों से की गई चर्चा
    • प्रेस क्लब में विराजेंगे विघ्नहर्ता, 200 साल की हिंदी पत्रकारिता की दिखेगी गौरवगाथा
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » HDFC बैंक के RM ने रचा 10% रिटर्न का मायाजाल: हाई-नेट-वर्थ खातों का डेटा लीक कर करोड़ों की ठगी, गिरफ्तार
    दुर्ग

    HDFC बैंक के RM ने रचा 10% रिटर्न का मायाजाल: हाई-नेट-वर्थ खातों का डेटा लीक कर करोड़ों की ठगी, गिरफ्तार

    Khabar WorldBy Khabar WorldSeptember 11, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद का लाभ उठाकर बड़े रकम वाले खाताधारकों की जानकारी प्राप्त कर उन्हें गोल्ड ईटीवी में निवेश एवं अधिक लाभ का प्रलोभन देने वाले HDFC बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर राजकुमार तिवारी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
    आरोपी निवेशकों से चेक प्राप्त कर मुख्य आरोपी योगेश साहू के खाते में राशि जमा करता था तथा निवेशकों को अपने खाते से लाभांश की राशि प्रदान करता था। प्रकरण में निवेशकों के कथनों, बैंक खातों से संबंधित दस्तावेजों एवं विवेचना में प्राप्त अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी राजकुमार तिवारी की संलिप्तता सामने आई। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर थाना सुपेला पुलिस ने आरोपी राजकुमार तिवारी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा है।
    थाना सुपेला के अपराध क्रमांक 961/2026, धारा 318(2), 318(4), 61(2), 111(4) बीएनएस के प्रकरण में निवेश के नाम पर ठगी के मामले में आरोपी राजकुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया है।
    प्रार्थी राजू नामदेव, निवासी सेक्टर-07, भिलाई द्वारा थाना सुपेला में लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई थी कि आरोपी योगेश साहू एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा निवेश पर प्रतिमाह 10 प्रतिशत लाभांश देने का प्रलोभन देकर उसे विश्वास में लिया गया। आरोपियों द्वारा अन्य ग्राहकों के बैंक खाते के स्टेटमेंट दिखाकर निवेश योजना को विश्वसनीय बताया गया। इसके बाद प्रार्थी से बैंक खाता एवं मोबाइल संबंधी जानकारी प्राप्त की गई।
    आरोपियों द्वारा निवेश योजना की जानकारी देने के पश्चात प्रार्थी ने उनकी बातों पर विश्वास कर दिनांक 21.03.2025 को 15 लाख रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए खाते में ट्रांसफर किए थे। प्रारंभिक अवधि में प्रार्थी के खाते में लाभांश की राशि भेजी गई, जिसके बाद लाभांश देना बंद कर दिया गया तथा राशि वापस करने का आश्वासन दिया जाता रहा। बाद में प्रार्थी को जानकारी हुई कि अन्य निवेशकों से भी इसी प्रकार बड़ी रकम प्राप्त की गई है।
    शिकायत पर थाना सुपेला में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान प्रार्थी सहित अन्य निवेशकों के कथन लिए गए तथा बैंक खातों एवं लेन-देन से संबंधित जानकारी का परीक्षण किया गया। विवेचना में निवेशकों मोहम्मद रफी, साधना मिश्रा, शिबा शेख सहित अन्य के कथनों एवं उपलब्ध दस्तावेजों से आरोपी राजकुमार तिवारी की भूमिका सामने आई।
    विवेचना में पाया गया कि आरोपी राजकुमार तिवारी HDFC बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर कार्यरत रहते हुए बड़े रकम वाले खाताधारकों की जानकारी प्राप्त करता था। इसके बाद निवेशकों को गोल्ड ईटीवी में निवेश कर अधिक लाभ कमाने का प्रलोभन दिया जाता था। आरोपी द्वारा निवेशकों से चेक प्राप्त कर राशि मुख्य आरोपी योगेश साहू के खाते में जमा किए जाने तथा निवेशकों को प्राप्त होने वाला लाभांश अपने खाते से दिए जाने संबंधी साक्ष्य विवेचना में प्राप्त हुए हैं।
    प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर राजकुमार तिवारी को आरोपी बनाया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर गवाहों के समक्ष मेमोरण्डम कथन लिया गया। विवेचना में प्राप्त पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
    आरोपी द्वारा बैंक में अपने पद का लाभ उठाकर बड़े रकम वाले खाताधारकों की जानकारी प्राप्त की जाती थी। इसके बाद निवेशकों को गोल्ड ईटीवी में निवेश एवं प्रतिमाह 10 प्रतिशत लाभांश का प्रलोभन देकर राशि प्राप्त की जाती थी। निवेशकों से प्राप्त चेक मुख्य आरोपी के खाते में जमा किए जाते थे तथा निवेशकों का विश्वास बनाए रखने के लिए प्रारंभिक अवधि में लाभांश की राशि आरोपी द्वारा अपने खाते से दी जाती थी।
    प्रकरण में निवेश संबंधी लेन-देन एवं आरोपियों से संबंधित स्थानों पर विवेचना के दौरान आवश्यक जांच एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।
    1. राजकुमार तिवारी, उम्र 37 वर्ष, निवासी एलआईजी क्वार्टर नंबर 11/3, नेहरू नगर ईस्ट, भिलाई, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।
    विवेचना में निवेशकों द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खातों, लेन-देन एवं लाभांश भुगतान से संबंधित दस्तावेजों/जानकारियों का परीक्षण किया गया है। प्रकरण में विधिसम्मत साक्ष्य संकलन की कार्यवाही जारी है।
    उक्त कार्यवाही में थाना सुपेला के थाना प्रभारी एस.एन. सिंह, उनि धनेश्वर साहू, आरक्षक कमल साहू एवं प्रदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बालोद के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं के छात्र ने की खुदकुशी, हॉस्टल के कमरा नंबर 16 में फांसी पर लटका मिला शव

    September 10, 2026

    समय पर मिली सरकारी सेवा, लक्ष्मी के सपनों को मिली नई उड़ान

    September 9, 2026

    भिलाई में इंसानियत शर्मसार: सेक्टर-2 में जाम गटर की सफाई के दौरान मिला 3 दिन का मासूम नवजात, इलाके में हड़कंप

    September 9, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,166

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,343

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,340
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जिले के विभिन्न गांवों में छापेमारी की कार्रवाई

    By Khabar WorldSeptember 11, 20261

    *64.80 बल्क लीटर अवैध मदिरा, 40 किलोग्राम महुआ लाहन एवं एक मोटर साइकिल जब्त*  खबर…

    तालाब पाटने की खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार को धमकी!

    September 11, 2026

    रायपुर में ‘रंग परब’ का भव्य समापन: ‘टीस’ की मानवीय संवेदनाओं से ‘हण्डा’ के लोक रंगों तक सजा मुक्ताकाशी मंच

    September 11, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर के ग्रामीण परिवारों का पक्के घर का सपना हुआ साकार

    September 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जिले के विभिन्न गांवों में छापेमारी की कार्रवाई

    September 11, 2026

    तालाब पाटने की खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार को धमकी!

    September 11, 2026

    रायपुर में ‘रंग परब’ का भव्य समापन: ‘टीस’ की मानवीय संवेदनाओं से ‘हण्डा’ के लोक रंगों तक सजा मुक्ताकाशी मंच

    September 11, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से जशपुर के ग्रामीण परिवारों का पक्के घर का सपना हुआ साकार

    September 11, 2026

    HDFC बैंक के RM ने रचा 10% रिटर्न का मायाजाल: हाई-नेट-वर्थ खातों का डेटा लीक कर करोड़ों की ठगी, गिरफ्तार

    September 11, 2026

    राजनांदगांव पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 3 निरीक्षकों और 1 उप-निरीक्षक का तबादला

    September 11, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.