खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत बीजापुर पुलिस अधीक्षक उमेश गुप्ता ने बताया बीजापुर पुलिस और सुरक्षा बलों को अलग-अलग क्षेत्रों में माओवादी डंप से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, BGL बैरल ग्रेनेड लॉन्चर के कलपुर्जे और अन्य संदिग्ध सामान बरामद करने में सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने बरामद विस्फोटक सामग्री को निर्धारित सुरक्षा मानकों के तहत सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया।
09 सितंबर को ताड़पाल क्षेत्र में बरामदगी
FOB ताड़पाल क्षेत्र में सीआरपीएफ की 196वीं बटालियन द्वारा ताड़पाल पहाड़ी क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी के दौरान पत्थरों और जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 105 नग BGL राउंड कंपोनेंट्स, एक BGL नोज, दो लोहे के पाइप, एक एल्युमिनियम पतीला तथा लेथ मशीन का हैंडल बरामद किया गया।
इंडरीपाल जंगल से ग्रेनेड और तीर बम बरामद
DRG और थाना मिरतुर की संयुक्त टीम ने इंडरीपाल के जंगलों में सर्चिंग के दौरान माओवादी डंप का पता लगाया। यहां से दो ग्रेनेड और पांच तीर बम बरामद किए गए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए BDS टीम द्वारा इन विस्फोटकों को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से डिस्पोज किया गया।
डुमरीपलनर जंगल से डेटोनेटर और वायर बरामद
DRG एवं थाना मिरतुर पुलिस की संयुक्त टीम ने डुमरीपलनर जंगल में अभियान चलाया। इस दौरान माओवादी डंप से सात बंडल नॉन-इलेक्ट्रिक वायर और छह डेटोनेटर बरामद किए गए।पुलिस और सुरक्षा बलों की लगातार जारी कार्रवाई से माओवादियों द्वारा जंगलों में छिपाकर रखे गए हथियार, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री के डंप लगातार सुरक्षा बलों के हाथ लग रहे हैं। सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में सघन सर्चिंग और नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है।
Trending
- बीजापुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादी डंप से BGL कलपुर्जे, ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री बरामद
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के ट्रांसपोर्ट नगर का किया निरीक्षण
- कबीरधाम में बेसहारा व घायल गौवंश के संरक्षण की बड़ी पहल: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ली समीक्षा बैठक; 24 घंटे मिलेगी रेस्क्यू वाहन सुविधा
- जोखिमपूर्ण भवनो की जांच में होगी लापरवाही, तो तय होगी जवाबदेही – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- राइफल सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा: CISF कैंप में AK-47 से चलीं 2 गोलियां, प्रधान आरक्षक की मौत; FSL जांच शुरू
- पोरा तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
- कोरबा-अंबिकापुर हाईवे पर पेट्रोल-डीजल टैंकर में लगी भीषण आग: बाल-बाल बचे चालक और परिचालक
- संवेदनशीलता की मिसाल: दुर्घटना पीड़ित शशिकांत को मिला नया जीवनदान, मुख्यमंत्री साय ने स्वीकृत किए ₹4 लाख; एम्स रायपुर में इलाज शुरू


