खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वह सुबह 8.15 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे. रायपुर में वे निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा करेंगे और SC/ST के बैकलॉग पदों पर नियुक्तियों की जानकारी लेंगे। सुबह 10.45 बजे स्टेट गेस्ट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
इसके बाद बिलासपुर रवाना होंगे, जहां रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ अध्यक्ष ऊषा अफ़ले से मुलाकात करेंगे और केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के निवास भी जाएंगे। दोपहर 3 बजे सोशल वेलफेयर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक और शाम 4.30 बजे बिलासपुर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। शाम 5 बजे गौरव सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद रात करीब 7.30 बजे तक रायपुर लौटेंगे और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करेंगे। रात 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना होंगे।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


