खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में पुलिस और नगर निगम की टीम ने तेलीबांधा में संयुक्त अभियान चलाया। टीम ने सड़क पर खड़े ठेले-गुमटियां हटाईं और यातायात रोकने वाले दुकानदारों का चालान काटा। यह कार्रवाई PWD चौक से नेताजी होटल तिराहे तक की गई। इसके बाद रिंग रोड और श्याम नगर की तरफ भी टीम पहुंची और सड़क तक फैले अतिक्रमण को हटवाया।
अभियान के दौरान टीम ने देखा कि कई जगह ठेले, गुमटियां और दुकानों का सामान सड़क की सीमा तक फैला हुआ था। इससे वाहन चालकों को निकलने में परेशानी हो रही थी। टीम ने ऐसे कब्जे हटवाए और यातायात बाधित करने वालों पर मौके पर ही जुर्माना लगाया।
सड़क पर जगह घेरने के साथ दुकानों के बाहर लगाए गए विज्ञापन बोर्ड, होर्डिंग और दूसरी प्रचार सामग्री भी कार्रवाई के दायरे में आई। इन्हें टीम ने मौके से जब्त कर लिया। पुलिस और निगम की टीम ने रिंग रोड और श्याम नगर में भी सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया।
अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस और निगम की यह संयुक्त कार्रवाई इससे पहले टाटीबंध और पचपेड़ी नाका में भी हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि शहर के व्यस्त इलाकों में सड़क घेरकर यातायात रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Trending
- शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र
- मोर गांव, मोर पानी’ अभियान से बेमेतरा जिले ने रची जल क्रांति: तीन विकासखंड क्रिटिकल से ‘सेमी-क्रिटिकल’ जोन में पहुंचे
- शिक्षक दिवस पर विशेष लेख- नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर
- जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
- सूरजपुर में बड़ा हादसा टला: उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण को DDRF की टीम ने घंटों चले ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाला
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बुजुर्ग-बीमार मां से अलग रहने का दबाव बनाना मानसिक क्रूरता, पति की तलाक याचिका मंजूर
- रायपुर महापौर पर अभद्र टिप्पणी का मामला: सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आरोपी देवपुरी से गिरफ्तार
- रायपुर में बेकाबू अतिक्रमण पर बुलडोजर और चालानी प्रहार: तेलीबांधा से श्याम नगर तक निगम-पुलिस का संयुक्त अभियान, दर्जनों होर्डिंग्स जब्त


