खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी (AAP) के संगठन को लेकर बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और छत्तीसगढ़ प्रभारी मुखेश अहलावत को भेजा है।
इस्तीफा पत्र में उत्तम जायसवाल ने कहा कि उन्होंने लंबे समय तक पार्टी के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम किया। गांव से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों और पार्टी की कार्यप्रणाली को देखते हुए अब उन्हें अपने उद्देश्य की पूर्ति होती नजर नहीं आ रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आम आदमी पार्टी से जुड़ने के पीछे उनका मकसद कभी पद या व्यक्तिगत राजनीतिक लाभ हासिल करना नहीं था। उनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ में पार्टी को मजबूत करना और आम जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करना था।
उत्तम जायसवाल ने अपने इस्तीफे में 2023 विधानसभा चुनाव का भी जिक्र किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान प्रदेश के पुराने, समर्पित और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को उपेक्षा और अपमान का सामना करना पड़ा।
उनका कहना है कि चुनाव के बाद भी पार्टी की कार्यप्रणाली में अपेक्षित बदलाव नहीं आया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर रहने के बावजूद उन्हें छत्तीसगढ़ को लेकर पार्टी का कोई स्पष्ट रोडमैप दिखाई नहीं दे रहा था। जायसवाल ने कहा कि उनके लिए पद से ज्यादा आत्मसम्मान, संघर्ष और वर्षों से पार्टी के साथ खड़े कार्यकर्ताओं का सम्मान महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की असली ताकत बड़े पदों पर बैठे लोग नहीं, बल्कि जमीन पर पार्टी का झंडा उठाकर संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता होते हैं। उत्तम जायसवाल ने उम्मीद जताई कि पार्टी उनके इस्तीफे को महज एक पदाधिकारी का त्यागपत्र न मानकर वर्षों तक संघर्ष करने वाले कार्यकर्ता की पीड़ा, अनुभव और छत्तीसगढ़ के भविष्य को लेकर उनकी चिंता के तौर पर देखेगी। उन्होंने अपने इस्तीफा पत्र के अंत में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद से त्यागपत्र स्वीकार करने का अनुरोध किया है।
Trending
- मोर गांव, मोर पानी’ अभियान से बेमेतरा जिले ने रची जल क्रांति: तीन विकासखंड क्रिटिकल से ‘सेमी-क्रिटिकल’ जोन में पहुंचे
- शिक्षक दिवस पर विशेष लेख- नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर
- जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
- सूरजपुर में बड़ा हादसा टला: उफनती नदी में चट्टान पर फंसे ग्रामीण को DDRF की टीम ने घंटों चले ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाला
- छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बुजुर्ग-बीमार मां से अलग रहने का दबाव बनाना मानसिक क्रूरता, पति की तलाक याचिका मंजूर
- रायपुर महापौर पर अभद्र टिप्पणी का मामला: सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आरोपी देवपुरी से गिरफ्तार
- रायपुर में बेकाबू अतिक्रमण पर बुलडोजर और चालानी प्रहार: तेलीबांधा से श्याम नगर तक निगम-पुलिस का संयुक्त अभियान, दर्जनों होर्डिंग्स जब्त
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन


