नई दिल्ली। हादसे में घायल छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का दिल्ली में इलाज जारी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कुशलक्षेम जाना और डॉक्टरों से उनके इलाज के संबंध में जानकारी ली। इतिहास
मुलाकात के बाद किरण सिंह देव ने सोशल मीडिया के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार जताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी ने आज दिल्ली में आत्मीय मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना एवं अपनी शुभेक्षाएं प्रेषित कीं। उनके स्नेह, आत्मीयता एवं शुभेक्षाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
बता दें कि किरण सिंह देव 29 जुलाई को उत्तरप्रदेश में सड़क हादसे के शिकार हुए थे। वह अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान झांसी-ललितपुर हाईवे पर सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने की कोशिश में उनके चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार ट्रक में घुस गई।
Trending
- आजादी के बाद पहली बार रावघाट तक पहुँचेगी रेल, छत्तीसगढ़ के विकास में जुड़ेगा नया ऐतिहासिक अध्याय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- इलाज और झाड़-फूंक के नाम पर 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म, 5 माह की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा; वैद्यराज गिरफ्तार
- दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: मुनाफे का झांसा देकर 18.63 लाख रुपये की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
- भक्ति और जनसेवा का संगम; कबीरधाम में देर रात जसगीत की थाप पर झूमे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में डिजिटल प्रशासन की मजबूत पहल 38 विभागों की 939 सेवाएं एक मंच पर
- ‘गन्ना के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में आई मिठास
- कोरबा जिले में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शुरू: 154 किमी मार्गों पर होगा बीटी पैच कार्य, 280.05 लाख रुपये की राशि स्वीकृत
- मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात


