खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिल्फी बॉर्डर पर अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक के गुप्त चेंबर से 4 क्विंटल से ज्यादा का गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 23 लाख 75 हजार 250 रुपये बताई गई है।
जानकारी के मुताबिक, 31 अगस्त को थाना चिल्फी के सामने एनएच-30 पर संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बोडला की ओर से आ रहे कंटेनर ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान 4 क्विंटल 47 किलो 445 ग्राम गांजा मिला, जिसे ड्राइवर सीट के ऊपर बनाए गए गुप्त चेंबर में खाकी टेप से लपेटकर पैकेटों में छिपाया गया था।
इस मामले में पुलिस ने बलजीत सिंह को गिरफ्तार किया है, जो कि पंजाब के अमृतसर का रहने वाला है। पुलिस ने गांजा के साथ 27 लाख रुपये कीमत का कंटेनर ट्रक और 5 हजार रुपये का मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही एएनटीएफ टीम द्वारा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की जांच भी जारी है। कार्रवाई के लिए आईजी राजनांदगांव रेंज अजय यादव ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
Trending
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात: बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र, किसानों का समय और खर्च बचेगा
- CGPSC भर्ती घोटाला: पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और उप-नियंत्रक ललित गनवीर को सुप्रीम कोर्ट से मिली नियमित जमानत
- कबीरधाम पुलिस का नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार; चिल्फी बॉर्डर पर 2.23 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, अमृतसर का तस्कर गिरफ्तार
- ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क की वापसी
- मंगलवार को करें ये आसान उपाय, हनुमान जी दूर करेंगे सारे परेशानी, हर संकट से मिलेगा छुटकारा!
- रोज बस 3 अखरोट खाने से मजबूत होंगे दिल और दिमाग, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए हैरान करने वाले फायदे
- युवा कांग्रेस चुनाव: वोटिंग के बीच हनी परमीत बग्गा निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित, भूपेश बघेल खेमे में जश्न
- कोरबा में सास ने फंदे पर झूलकर दी जान: दीवार पर बहू का नाम लिखकर जताया प्रताड़ना का दर्द, बहनों को भेजा अंतिम वीडियो


