खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। निम्न दबाव समेत विभिन्न मौसम प्रणालियों के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मॉनसून सक्रिय होने से कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। सरगुजा और रायपुर संभाग में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हुई। मानसून सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से करीब 2 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने बताया कि गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी तटीय ओडिशा और उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने सुस्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है। इसके असर से 31 अगस्त तक उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और एक-दो स्थानों पर सीमांत भारी वर्षा हुई। 2 सितंबर से वर्षा की तीव्रता में कमी आने की संभावना है।
रायपुर में भी बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। स्थानीय पूर्वानुमान के मुताबिक आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश या गरज-चमक होने की संभावना है। तापमान अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की संभावना है।
मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। इसके मुताबिक सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में हलकी वर्षा होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटे में चांदो में 29 सेमी, कोटाडोल में 17, कुसमी में 13, प्रतापपुर और शंकरगढ़ में 12-12, सामरी में 9, भखारा और धमतरी में 7-7 सेमी बारिश दर्ज की गई। रायपुर में भी 7 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बलरामपुर, कुकरेल, केल्हारी, डौरा कोचली और तोकापाल में 6-6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। जनकपुर-भरतपुर, कुरूद, अंबिकापुर, सूरजपुर, लटोरी, लाभांडीह, राजपुर, मगरलोड, गुरुर, माना-रायपुर-एपी, रामानुजनगर और बेलरगांव में 5-5 मिमी बारिश हुई। वहीं सोनहत, नेरहरपुर, मैनपुर, भटगांव, डौंडी, बालोद, केशकाल, राजिम, बिहारपुर, भानुप्रतापपुर और गरियाबंद में 4-4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा प्रदेश के अधिकांश अन्य स्थानों पर इससे कम बारिश हुई।
Trending
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा को बड़ी सौगात: बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र, किसानों का समय और खर्च बचेगा
- CGPSC भर्ती घोटाला: पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और उप-नियंत्रक ललित गनवीर को सुप्रीम कोर्ट से मिली नियमित जमानत
- कबीरधाम पुलिस का नशे के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार; चिल्फी बॉर्डर पर 2.23 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, अमृतसर का तस्कर गिरफ्तार
- ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के लिए किया स्क्वॉड का ऐलान, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क की वापसी
- मंगलवार को करें ये आसान उपाय, हनुमान जी दूर करेंगे सारे परेशानी, हर संकट से मिलेगा छुटकारा!
- रोज बस 3 अखरोट खाने से मजबूत होंगे दिल और दिमाग, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताए हैरान करने वाले फायदे
- युवा कांग्रेस चुनाव: वोटिंग के बीच हनी परमीत बग्गा निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित, भूपेश बघेल खेमे में जश्न
- कोरबा में सास ने फंदे पर झूलकर दी जान: दीवार पर बहू का नाम लिखकर जताया प्रताड़ना का दर्द, बहनों को भेजा अंतिम वीडियो


