आज देशभर में कजरी तीज का पर्व मनाया जा रहा है। हर वर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करने के बाद कथा का पाठ किया जाता है। कहा जाता है कि कजरी तीज की कथा सुनने से व्रत का धार्मिक महत्व बढ़ जाता है। मान्यता है कि इस कथा का संबंध भगवान शिव और माता पार्वती के अटूट प्रेम और समर्पण से है। कजरी तीज के दिन महिलाएं व्रत रखकर कथा का श्रवण करती हैं और माता पार्वती से अपने दांपत्य जीवन की सुख-शांति की कामना करती हैं। वहीं अविवाहित कन्याएं मनचाहे और योग्य जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए माता पार्वती का आशीर्वाद मांगती हैं। यहां पढ़ें संपूर्ण कजरी तीज की पौराणिक व्रत कथा…
कजरी तीज व्रत कथा
एक गांव में एक ब्राह्मण अपनी पत्नी के साथ रहता था। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया को ब्राह्मणी ने कजरी तीज का व्रत रखा। उसने अपने पति से पूजा के लिए चने का सत्तू लाने को कहा, लेकिन ब्राह्मण के पास पैसे नहीं थे। पत्नी ने कहा कि चाहे चोरी करो या डाका डालो जैसे भी हो, लेकिन मेरे लिए सवा किलो सत्तू लेकर आइए।
बेबस होकर ब्राह्मण रात के समय में ही एक साहूकार की दुकान पर गया। दुकान खाली थी, तो उसने चुपचाप चने की दाल, घी और शक्कर सवा किलो तोलकर सत्तू बना लिया। तभी दुकान का नौकर आ गया और चोर-चोर चिल्लाने लगा। साहूकार ने ब्राह्मण को पकड़ लिया।
ब्राह्मण ने रोते हुए बताया कि वह चोरी करने नहीं आया, बल्कि पत्नी ने कजरी तीज का व्रत रखा है, उसके लिए सवा किलो सत्तू लेने आया हूं। साहुकार ने ब्राह्मण की तलाशी ली लेकिन उसके पास सिर्फ सत्तू मिला। कजरी तीज का चांद निकल आया और ब्राह्मणी इंतजार कर रही थी और ब्राह्मण चंद्रमा की तरफ देख रहा था।
ब्राह्मण की नीयत देखकर साहूकार का दिल पिघल गया। साहुकार ने कहा कि आज से तेरी पत्नी मेरी धर्म बहन है। उसने ब्राह्मण को सत्तू के साथ गहने, मेहंदी, लच्छा और रुपए देकर सम्मानपूर्वक विदा किया। घर पहुंचकर ब्राह्मण ने सत्तू पत्नी को दिया। पूजा पूर्ण हुई और चांद देखकर व्रत खोला गया। मान्यता है कि इस व्रत से घर में सुख-शांति आती है और सभी संकट दूर होते हैं।
Trending
- राज्यपाल डेका से राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की मुलाकात
- छत्तीसगढ़ न्याय व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव: अदालतों और FIR से हटेंगे ‘रखैल’ व ‘चरित्रहीन’ जैसे शब्द, गवाहों को मिलेगा ‘मेहमान’ का दर्जा
- कजरी तीज 2026: देश भर में भक्ति और आस्था का उल्लास, पढ़ें सवा किलो सत्तू और निश्छल भक्ति की अमर व्रत कथा
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: रविवार की रेस में ‘टॉक्सिक’ का दबदबा, ‘आवारापन 2’ और ‘इरुमुडी’ ने भी दिखाया दम
- बारिश के मौसम में त्वचा की जलन और फोड़े-फुंसियों से हैं परेशान? जानें एलोवेरा इस्तेमाल का सही तरीका और बचाव के टिप्स
- छत्तीसगढ़ में 5 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, रायपुर सहित 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
- रायपुर में खूनी संडे: अश्वनी नगर में 22 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या, इलाके में दहशत
- छत्तीसगढ़ का झीरम घाटी कांड: 101 गवाहों और 100 आरोपियों के बयान दर्ज होने के बाद आज NIA कोर्ट सुनाएगा ऐतिहासिक फैसला


