खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी एक महीने तक राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान चलाएगी।छत्तीसगढ़ में अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेश में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक यशवंत जैन ने अभियान को लेकर बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा सेवा कार्यों के जरिए मनाती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यों और गतिविधियों का केंद्र गरीबों की सेवा और जनकल्याण रहा है। इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यशवंत जैन ने बताया कि अभियान को लेकर 22 अगस्त को दिल्ली में कार्यशाला आयोजित की गई थी। इसी के आधार पर अब छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इसके बाद मंडल स्तर पर भी कार्यशालाओं का आयोजन कर अभियान के कार्यक्रमों की तैयारियां की जाएंगी।
अभियान के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम होगा। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की माताओं से संवाद, ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिताओं समेत कई सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
Trending
- नेपाल में बाढ़ के बीच शर्मनाक हरकत, नदी में बहकर आया बैंक का सेफ तोड़कर निकाले लाखों रुपये; 29 गिरफ्तार
- महतारी वंदन बना रंभा बाई का सहारा, स्वास्थ्य जांच से लेकर आने-जाने तक की जरूरतें हो रहीं पूरी
- शनिवार बना सीखने-खेलने और सृजन का दिन, बैगलेस डे पर स्कूलों में दिखी नई रौनक
- बिलासपुर हिंसा पर भूपेश बघेल का सरकार पर हमला, बोले- ‘गृह मंत्रालय नहीं संभल रहा, अपना जिला भी नहीं’
- पीएम मोदी के जन्मदिन से भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान: छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा एक महीने का राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम
- आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ते कदम, स्वयं की मेहनत और सरकारी सहयोग से कमलेश यादव बनीं ‘लखपति दीदी’
- बिहान से बहनों को मिला आर्थिक संबल, खीरे की खेती से सुभद्रा मंडल ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
- दुर्ग में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं: जंजगिरी रोड हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी और एक साल का बच्चा सुरक्षित


