खबर वर्ल्ड न्यूज़ – संतोष पाठक, मुंगेली l लाखे नगर मंडल द्वारा सावन महोत्सव का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला शक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सावन के पारंपरिक रंगों एवं उल्लास के साथ महोत्सव को यादगार बनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला प्रदेश अध्यक्ष किरण देवांगन, विशिष्ट अतिथि महिला जिला अध्यक्ष अनीता देवांगन, विशेष अतिथि महिला नगर अध्यक्ष रुक्मणी देवांगन सहित लाखे नगर मंडल की अध्यक्ष बबीता देवांगन, महिला अध्यक्ष लता देवांगन एवं जिला सहसचिव गायत्री देवांगन प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

सावन महोत्सव के दौरान महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में सावन की परंपरा, संस्कृति और महिला एकजुटता की सुंदर झलक देखने को मिली। पूरे आयोजन में हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा तथा उपस्थित महिला शक्ति ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम, एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं। साथ ही समाज की महिलाओं को एक मंच पर आकर अपनी प्रतिभा एवं सहभागिता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।
सावन महोत्सव के सफल आयोजन के लिए लाखे नगर मंडल एवं समस्त महिला शक्ति को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। समाजजनों ने उम्मीद जताई कि इसी प्रकार प्रदेश देवांगन कल्याण समाज रायपुर एवं जिला देवांगन समाज के गौरव, सम्मान और एकता को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर ऐसे आयोजन होते रहेंगे।


