खबर वर्ल्ड न्यूज़ – व्यास पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 31 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों का तबादला करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
फेरबदल के तहत वरिष्ठ IPS अधिकारी पवन देव को महानिदेशक, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा तथा अग्निशमन सेवाएं की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें राज्य की नागरिक सुरक्षा और फायर सर्विस से जुड़े महत्वपूर्ण विभाग की कमान सौंपी गई है।
वहीं IPS अधिकारी जीपी सिंह को महानिदेशक प्रशिक्षण के साथ-साथ महानिदेशक, राज्य पुलिस अकादमी की जिम्मेदारी दी गई है। अब पुलिस अधिकारियों और जवानों के प्रशिक्षण से जुड़े दोनों प्रमुख दायित्व उनके पास होंगे।
सरकार के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस विभाग में जिम्मेदारियों के पुनर्गठन के तौर पर देखा जा रहा है। तबादला सूची में शामिल अन्य अधिकारियों को भी नई पदस्थापनाओं के साथ अलग-अलग महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।





