खबर वर्ल्ड न्यूज़ – प्रिया पाठक, रायपुर l छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के वन प्रशासन में कसावट लाने के उद्देश्य से भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा फेरबदल किया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 21 अगस्त 2026 को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) से आदेश जारी कर 9 IFS अधिकारियों को नई पदस्थापनाएं दी हैं। जारी आदेश के तहत विभिन्न टाइगर रिजर्व, राष्ट्रीय उद्यानों और प्रादेशिक वनमंडलों के प्रभारियों को बदला गया है। इतिहास
जारी आदेश के मुताबिक वर्ष 2017 बैच के IFS अधिकारी सौरभ सिंह ठाकुर को गुरु घासीदास टाईगर रिजर्व बैकुण्ठपुर के उप संचालक पद से स्थानांतरित कर उप संचालक, हाथी रिजर्व, सरगुजा (अम्बिकापुर) बनाया गया है। वहीं, वर्ष 2018 बैच के दिनेश कुमार पटेल को उप वन संरक्षक मोहला से उप संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व, लोरमी की कमान सौंपी गई है। अचानकमार टाइगर रिजर्व बिलासपुर के उप संचालक गणेश यू.आर. (2019 बैच) को वनमंडल अधिकारी, अनुसंधान एवं विस्तार वनमंडल बिलासपुर पदस्थ करते हुए अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।




