खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर, छत्तीसगढ़: (बोनसाई आर्ट) वामन वृक्ष कला एवं भारतीय उद्यान कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए रायपुर, छत्तीसगढ़ के अनिल वर्मा को “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार – 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें वामन वृक्ष कला के संरक्षण एवं संवर्धन, प्रकृति संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा भारतीय उद्यान कला के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में उनके निरंतर एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।
यह राष्ट्रीय सम्मान समारोह 15 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित NDMC Convention Centre में आयोजित किया गया, जहाँ श्री अनिल वर्मा को सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। Yogdhaamm Shara Smriti Foundation (YSS India) द्वारा प्रदान किए गए इस सम्मान के लिए उनका चयन (बोनसाई आर्ट) वामन वृक्ष कला एवं भारतीय उद्यान कला के क्षेत्र में उनकी विशिष्ट सेवाओं और उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए किया गया।
अनिल वर्मा लंबे समय से वामन वृक्ष कला (बोनसाई आर्ट) के संरक्षण, प्रशिक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों का उद्देश्य केवल पौधों को कलात्मक रूप देना नहीं, बल्कि बोनसाई के माध्यम से लोगों में प्रकृति, पर्यावरण और भारतीय उद्यान परंपरा के प्रति संवेदनशीलता एवं प्रेम विकसित करना है।
उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और वर्षों की साधना का सम्मान है, बल्कि छत्तीसगढ़ की वामन वृक्ष कला एवं भारतीय उद्यान कला की प्रकृति-आधारित परंपरा के लिए भी गौरव का विषय है। राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान उनके कार्यों को नई पहचान देने के साथ-साथ युवा पीढ़ी को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा।


