खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को लेकर कांग्रेस नेता द्वारा किए गए सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद खड़ा हो गया है। BJP प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने कांग्रेस IT सेल नेता अरुण साहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि अरुण साहू ने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के तिरंगा फहराने की तस्वीर से कथित तौर पर छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित किया और इसके जरिए भ्रामक जानकारी फैलाने का प्रयास किया।
शिकायत के अनुसार, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत नितिन नबीन ने अपने निवास पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया था, जिसकी फोटो और वीडियो आज भी उपलब्ध हैं। आरोप है कि बेमेतरा जिला अध्यक्ष (IT सेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस) अरुण साहू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर से छेड़छाड़ कर उसे अपमानित किया तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नबीन को बदनाम करने का प्रयास किया। अरुण साहू ने बाद में अपना पोस्ट डिलीट कर बचने का प्रयास किया, जिसका स्क्रीनशॉट उन्होंने शिकायत कॉपी में संलग्न किया है।
शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्रथम दृष्टया अपराध पाए जाने पर राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम की धारा 2 और BNS की धारा 356 के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस अब सोशल मीडिया पोस्ट, उसके स्रोत और पोस्ट से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


