Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने फहराया तिरंगा

    August 15, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर बालोद में सनसनी: शराब की लत बनी काल, बेटे ने लकड़ी की पीढ़ा से वार कर मां को उतारा मौत के घाट

    August 15, 2026

    डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, उल्लूर में देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने फहराया तिरंगा
    • स्वतंत्रता दिवस पर बालोद में सनसनी: शराब की लत बनी काल, बेटे ने लकड़ी की पीढ़ा से वार कर मां को उतारा मौत के घाट
    • डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, उल्लूर में देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
    • चार दशक बाद नक्सलगढ़ के सुदूर मोसला गांव में पहली बार शान से लहराया तिरंगा
    • बीजापुर में शान से लहराया तिरंगा, ऐतिहासिक अवसर बना 80वां स्वतंत्रता दिवस
    • सांसद विजय बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी, मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन
    • नवागढ़ विकासखंड के 6 कृषि केंद्रों पर औचक छापा, अनियमितता पर 2 पर बिक्री प्रतिबंध और 3 को नोटिस
    • रायपुर में ज्वेलरी दुकान में बड़ी सेंधमारी: 72 घंटे के भीतर पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, 2 महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » सांसद विजय बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी, मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन
    दुर्ग

    सांसद विजय बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी, मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन

    Khabar WorldBy Khabar WorldAugust 15, 2026Updated:August 15, 2026No Comments3 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    सराहनीय कार्य के लिए अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान – शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित

    देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय बहेरा कुसमी रहा प्रथम

    खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व जिले में पूरे उत्साह, उमंग, गौरव और गरिमामय वातावरण में समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय बेमेतरा स्थित ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित स्वतन्त्रता दिवस मुख्य समारोह में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात पुलिस एवं अन्य प्लाटूनों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। पूरे मैदान में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण दिखाई दिया।
    मुख्य अतिथि विजय बघेल ने ध्वजारोहण के पश्चात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया। उन्होंने अपने संदेश में प्रदेश के विकास, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राज्य के नागरिकों की खुशहाली के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने उल्लास और उमंग के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को आसमान में छोड़कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
    स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक प्रवीण कुमार खलको ने किया। मुख्य अतिथि विजय बघेल ने परेड का निरीक्षण किया। परेड में जिला पुलिस बल पुरुष, जिला पुलिस बल महिला, एनसीसी पुरुष, एनसीसी महिला, स्काउट-गाइड तथा रेडक्रॉस के दल शामिल हुए। विभिन्न प्लाटूनों ने अनुशासन, कदमताल और देशभक्ति की भावना के साथ शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत किया।
    परेड के दौरान जवानों द्वारा हर्ष फायर किया गया तथा राष्ट्रपति की जयकारा के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। परेड में शामिल जवानों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड एवं रेडक्रॉस के विद्यार्थियों ने अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना का प्रभावी प्रदर्शन किया। उपस्थित नागरिकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
    स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति एवं सम्मान प्रदान किया गया। जिला प्रशासन एवं विभिन्न विभागों में अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्य अतिथि विजय बघेल द्वारा सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
    इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान उनके कार्यों के प्रति प्रोत्साहन के साथ-साथ अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी जनसेवा में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करने वाला रहा।
    स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों तथा शहीद जवानों के परिवारजनों को मुख्य अतिथि द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
    सम्मानित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों में स्व. कृपाराम आ. दीना, स्व. मुंजन आ. सुखभजन सिंह, स्व. रामदास आ. चैनदास, स्व. लक्ष्मण प्रसाद वैघ आ. रामलाल, स्व. अवध राम आ. उन्नतराम कुर्मी, स्व. मल्लूराम आ. दीनदयाल, स्व. बुधराम आ. दीना, स्व. मुकुटराम आ. नारायण, स्व. ख़म्हन लाल आ. गोवर्धन तथा स्व. कलीराम आ. सदाशिव के परिजन शामिल रहे।
    इसी प्रकार लोकतंत्र सेनानी (मीसाबंदी) स्व. महेश तिवारी आ. रामसनेही तिवारी की ओर से श्रीमती शारदा तिवारी का भी सम्मान किया गया। शहीद जवानों के परिजनों को भी शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीद परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके त्याग एवं बलिदान को नमन किया गया।
    समारोह का सबसे आकर्षक एवं भावपूर्ण पक्ष स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, स्वतंत्रता संग्राम, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
    विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देश के वीर सपूतों के त्याग, बलिदान और राष्ट्रप्रेम की झलक देखने को मिली। गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों को भाव-विभोर कर दिया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
    सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संकलित परिणाम में प्रथम स्थान पीएम जवाहर नवोदय विद्यालय बहेरा कुसमी, द्वितीय स्थान कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बेमेतरा तथा तृतीय स्थान अम्बो पब्लिक स्कूल बेमेतरा को प्राप्त हुआ। विजेता संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित परेड प्रतियोगिता के संकलित परिणाम में प्रथम स्थान जिला पुलिस बल प्लाटून नंबर 01, द्वितीय स्थान जिला पुलिस बल प्लाटून नंबर 02 तथा तृतीय स्थान नगर सेना प्लाटून नंबर 03 को प्राप्त हुआ।
    इसी प्रकार जूनियर डिवीजन में प्रथम स्थान शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा एनसीसी (प्लाटून नंबर 04) को प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय बेमेतरा रेडक्रॉस (प्लाटून नंबर 07) तथा तृतीय स्थान एलंस सैनिक स्कूल बीजाभाट सैनिक (प्लाटून नंबर 06) को मिला। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्लाटूनों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
    स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, समारोह में कलेक्टर सुप्रतिष्ठा ममगाईं एवं पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल की गरिमामय उपस्थिति रही। वरिष्ठ जनप्रतिनिधि अजय साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती प्रेमलता पद्माकर, अपर कलेक्टर प्रकाश भारद्वाज, सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह की सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई थीं।
    स्वतंत्रता दिवस समारोह ने जिलेवासियों में राष्ट्रप्रेम, एकता, भाईचारे और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया। राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग को स्मरण करते हुए उपस्थित नागरिकों ने देश की एकता, अखंडता और विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
    बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित यह समारोह देशभक्ति के नारों, तिरंगे की शान, अनुशासित परेड, विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के साथ पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर बेमेतरा जिले ने राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होकर आजादी के अमर नायकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर बालोद में सनसनी: शराब की लत बनी काल, बेटे ने लकड़ी की पीढ़ा से वार कर मां को उतारा मौत के घाट

    August 15, 2026

    नवागढ़ विकासखंड के 6 कृषि केंद्रों पर औचक छापा, अनियमितता पर 2 पर बिक्री प्रतिबंध और 3 को नोटिस

    August 15, 2026

    भिलाई में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

    August 15, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,164

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,374

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,339

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,337
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने फहराया तिरंगा

    By Khabar WorldAugust 15, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजनांदगांव के शौर्य परेड मैदान…

    स्वतंत्रता दिवस पर बालोद में सनसनी: शराब की लत बनी काल, बेटे ने लकड़ी की पीढ़ा से वार कर मां को उतारा मौत के घाट

    August 15, 2026

    डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, उल्लूर में देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    August 15, 2026

    चार दशक बाद नक्सलगढ़ के सुदूर मोसला गांव में पहली बार शान से लहराया तिरंगा

    August 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने फहराया तिरंगा

    August 15, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर बालोद में सनसनी: शराब की लत बनी काल, बेटे ने लकड़ी की पीढ़ा से वार कर मां को उतारा मौत के घाट

    August 15, 2026

    डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, उल्लूर में देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    August 15, 2026

    चार दशक बाद नक्सलगढ़ के सुदूर मोसला गांव में पहली बार शान से लहराया तिरंगा

    August 15, 2026

    बीजापुर में शान से लहराया तिरंगा, ऐतिहासिक अवसर बना 80वां स्वतंत्रता दिवस

    August 15, 2026

    सांसद विजय बघेल ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी, मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन

    August 15, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.