खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। स्वतंत्रता दिवस से पहले केंद्रीय जेल जगदलपुर में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पांच कैदी काे शासन की पहल पर अच्छे आचरण और जेल में संतोषजनक व्यवहार के आधार पर इन बंदियों को निर्धारित सजा अवधि पूरी होने से पहले इन सभी को रिहा कर दिया गया है। अब वे जेल से बाहर निकलकर सामान्य जीवन की नई शुरुआत करेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार जगदलपुर केंद्रीय जेल से रिहा होने वालों में करटामी रामा पिता हिडमा (69) निवासी दरभा, विभूति भूषण साहू पिता विनोद चंद्र (42) निवासी नाल्को ओडिशा, मेहर सिह पिता अग्नू दुग्गा (35) निवासी दुर्गूकोंदल, बुधराम पिता सुखदेव (36) निवासी छिंदनार, गीदम और वीरेंद्र नरेटी पिता भानुराम (46) निवासी बडग़ांव, कांकेर शामिल हैं। जेल विभाग के अनुसार इन बंदियों की रिहाई नियम 318 के तहत अच्छे आचरण के आधार पर समयपूर्व रिहाई के प्रावधान के तहत की गई है। लंबे समय तक जेल में रहने के दौरान इनके व्यवहार, आचरण और सुधारात्मक गतिविधियों में सहभागिता को भी रिहाई की प्रक्रिया में आधार बनाया गया।
जगदलपुर के केन्द्रीय जेल अधीक्षक अक्षय तिवारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की गई यह रिहाई जेलों में केवल दंड की व्यवस्था के बजाय सुधार और पुनर्वास की अवधारणा पर केन्दित है। अच्छे आचरण वाले बंदियों को समय पूर्व रिहाई का अवसर देकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लौटने का मौका दिया गया है। अब इन बंदियों के सामने जेल की जिंदगी से बाहर निकलकर परिवार और समाज के बीच नए सिरे से जीवन शुरू करने का मौका है।
Trending
- छत्तीसगढ़ की अहिल्या निषाद बनीं ‘लखपति दीदी’, होटल चलाकर हर महीने कमा रही हैं 24 हजार रुपए
- अबूझमाड़ के दुर्गम अंचलों में ‘स्कूल केईन्ता’ से जगी उम्मीद
- सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल, सात बार नदियां पार कर स्वास्थ्य दल पहुंचा तुमेरादी
- विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं से तैयार होंगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
- सेवा की कहानी: 15 वर्षों का भरोसा फिर बना नई शुरूआत का आधार, हाउसिंग बोर्ड के नए कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में अतुल लालवानी ने चुना कारोबार का नया ठिकाना
- सेवा संकल्प अभियान – अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम


