खबर वर्ल्ड न्यूज़ – प्रिया पाठक, रायपुर । हज 2027 में हजयात्रा पर जाने वाले यात्रियों को प्रशिक्षण देने के लिए हज प्रशिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज बेग ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई के सर्कुलर क्रमांक 05 के अनुसार हज 2027 के लिए हज यात्रियों को प्रशिक्षण देने हेतु प्रशिक्षकों के ऑनलाइन आवेदन 11 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक आमंत्रित किए गए हैं।
हज प्रशिक्षक बनने के लिए निर्धारित योग्यता, नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी हज कमेटी की वेबसाइट www.hajcommittee.gov.in� पर उपलब्ध सर्कुलर क्रमांक 05 में देखी जा सकती है।
इच्छुक आवेदक निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी, मुखर्जी बाड़ा, बैरन बाजार, रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-4266646 पर संपर्क किया जा सकता है।


