खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेश के प्रथम लोकपर्व हरेली तिहार के पावन अवसर पर समस्त छत्तीसगढ़वासियों को गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, कृषि परंपरा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व
मंत्री चौधरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि हरेली छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, कृषि परंपरा और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। यह पर्व किसानों के जीवन में विशेष महत्व रखता है और खेती-किसानी में उपयोग होने वाले कृषि औजारों एवं पशुधन की पूजा के माध्यम से अन्नदाता के प्रति सम्मान की भावना को अभिव्यक्त करता है।
हरियाली, सुख-समृद्धि और खुशहाली का संदेश लेकर आता है
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि हरेली का पावन पर्व प्रदेश में हरियाली, सुख-समृद्धि और खुशहाली का संदेश लेकर आता है। उन्होंने कामना की कि भगवान सभी किसान भाई-बहनों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें तथा उनकी मेहनत से खेत-खलिहान सदैव लहलहाते रहें।
Trending
- ग्रीन स्टील एवं माइनिंग समिट में जिंदल स्टील की प्रभावी भागीदारी
- रामलला दर्शन योजना : 30 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, जिले में उत्साह का माहौल
- झीरम घाटी नक्सली वारदात में अंतिम बहस के बाद संभावित फैसले की उम्मीदें बढ़ी
- “पहला दूध, पहला हक” अभियान से 280 माताओं तक पहुंचा जागरूकता संदेश
- दुर्ग में शराब पार्टी के बाद युवती के घर मंगेतर की संदिग्ध मौत: थप्पड़ और विवाद के बाद छत पर बेसुध मिला युवक
- नारायणपुर से निकली बस्तर तिरंगा यात्रा पहुंची हलामी मुंजमेटा, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
- अब राशन के लिए घंटों इंतजार नहीं, कुछ मिनटों में मिल रहा राशन
- मरकाटोला घाटी में बड़ा सड़क हादसा: मुंबई से बस्तर के सफर पर निकली महिला बाइक राइडर की मौत


