खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना बोधघाट पुलिस ने हल्बा कचौरा से मोटर सायकल वाहन की चोरी करने वाले एक आरोपी बिलासा बघेल पिता दशरथ बघेल जाति माहरा उम्र 20 साल निवासी नयामुंडा महारानी वार्ड काे आज मंगलवार काे गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी किए मोटर सायकल कमांक सीजी.-17-केयू-3240 बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम हलवा कचौरा से प्रार्थी भारत मोर्य पिता स्व. मनधर मौर्य जाति घुरवा उम्र 40 साल निवासी हल्बा कचौरा के घर के सामने से मोटर सायकल कमांक सीजी.-17-केयू-3240 के चाेरी की रिपाेर्ट दर्ज करवाई गई। घटना के बाद चोरी को पकड़ने हेतु टीम गठित कर पता तलास के दौरान शहर के विभिन्न सीसीटीव्ही फूटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त आरोपी बिलासा बघेल के रूप में हुई जिसे पता तलाश करने पर आड़ावाल के पास उक्त चोरी किए वाहन को छुपा के रखना पाए जाने पर आरोपी को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा घटना कबूल करते हुये चोरी किए वाहन सायकल कमांक सीजी.-17-केयू-3240 को छुपाये स्थान से पेश करने पर चोरी किए वाहन जप्त करते हुए, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल कर दिया गया है।
Trending
- शहर के समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
- रायपुर दूधाधारी बजरंग गर्ल्स कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न
- जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ – राज्यपाल रमेन डेका
- करम परब महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- नीति आयोग की महानिदेशक निधि छिब्बर ने छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के कार्यों की सराहना की
- कागजों से निकलकर ज़मीनी स्तर पर दिखे शिक्षा नीति – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा


