नई दिल्ली। अगर आप बेदाग़, निखरी और सदाबहार त्वचा पाने के साथ ही बीमारियों से दूर रहकर खुद को पूरी तरह फिट रखना चाहते हैं तो एक खास ‘सुपर-ड्रिंक’ आपकी मदद कर सकता है। इस जूस को अपनी डेली रूटीन का हिस्सा बनाकर आप सेहत और खूबसूरती दोनों का एक साथ फायदा उठा सकते हैं। इससे आपको स्किन व्हाइटनिंग और मजबूत इम्युनिटी मिलेगी।
इस पावरफुल सुपर जूस को तैयार करने के लिए आपको सेब, अनार, गाजर, चुकंदर और आंवला की जरूरत होती है। इन सभी पोषक तत्वों से भरपूर चीजों का यह खास कॉम्बिनेशन आपकी इम्युनिटी को एक ढाल की तरह मजबूत बनाता है। इसके रेगुलर यूज से शरीर अंदर से डिटॉक्स होता है जिससे त्वचा में ऐसा निखार आता है कि हर कोई आपकी खूबसूरती का कायल हो जाएगा।
आंवला इस जूस का सबसे जरूरी इनग्रेडिएंट है जो विटामिन सी से भरपूर होता है। यह चेहरे के पुराने दाग-धब्बों को मिटाने में बेहद असरदार साबित होता है। इसके अलावा आंवला त्वचा में कोलेजन का स्तर बढ़ाता है जिससे त्वचा का ढीलापन दूर होता है और उसमें नेचुरल टाइटनिंग बनी रहती है।
चुकंदर में मौजूद प्रॉपर्टी शरीर में खून की कमी को पूरा करते हैं और रक्त को साफ करने में मदद करते हैं। जब शरीर का खून अंदर से साफ होता है तो उसका सीधा असर चेहरे की रंगत पर दिखाई देता है। यह गालों पर एक नेचुरल गुलाबी चमक और ग्लो लाने का काम करता है।
अनार में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी विटामिन्स पाए जाते हैं। यह न सिर्फ आपके हीमोग्लोबिन को बेहतर बनाता है बल्कि त्वचा की कोशिकाओं को भी एनर्जी देता है। अनार का सेवन चेहरे के रूखेपन को खत्म करके त्वचा को बेदाग और चमकदार बनाता है।
गाजर बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए का बेहतरीन जरिया है जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। यह त्वचा की झुर्रियों और फाइन लाइन्स को दूर रखकर बढ़ती उम्र के प्रभाव को थाम लेता है जिससे आपकी त्वचा लंबे समय तक जवां बनी रहती है।
सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर और पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं। यह आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के साथ-साथ शरीर में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। शरीर के डिटॉक्स होने से चेहरे पर एक अनोखा और प्राकृतिक ग्लो नजर आता है।
आप अपनी पसंद और मौसम के अनुसार इस जूस में अनार, सेब, चुकंदर, आंवला, गाजर को भी शामिल कर सकते हैं। यह ड्रिंक न सिर्फ आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करके आपको मौसमी बीमारियों से बचाएगा बल्कि पाचन को बेहतर बनाकर आपको दिनभर ऊर्जावान और आपकी त्वचा को चमकदार बनाए रखेगा। इतना ही नहीं इसमें आंवला, गाजर इस्तेमाल की गई है जो आंखों की रोशनी को भी तेज करते हैं।
Trending
- जल-पर्यावरण संरक्षण और आजीविका का सशक्त माध्यम : मंत्री टंक राम वर्मा
- दुर्गम पहाड़ी गांव सरुवत में नई किरण: किराये की छत से अपने भवन तक पहुंची आंगनबाड़ी
- बिलासपुर में दंपत्ति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी: दो मासूम अनाथ
- सघन चेकिंग के दौरान हथियारबंद अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार
- नारायणपुर में वन्यजीव तस्करों पर वन विभाग का बड़ा स्ट्राइक: तेंदुए की खाल के साथ 3 गिरफ्तार, जेल भेजे गए
- 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि, जानें घर पर शिव पूजा की विधि
- सोमवार को ठंडी पड़ी फिल्मों की रफ्तार, ‘स्पाइडर-मैन’ सिंगल डिजिट पर सिमटी, ‘ओह माय डॉग’ का निकला दम
- बेदाग और निखरी त्वचा के लिए पिएं ये सुपर जूस, इम्युनिटी से लेकर ग्लो तक मिलेगा फायदा


