Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    एमपी की शराब से भरी बोलेरो जब्त, 6.62 लाख की जब्ती के साथ कोण्डागांव के दो तस्कर गिरफ्तार

    August 10, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अधोसंरचना को मिली नई रफ्तार

    August 10, 2026

    कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • एमपी की शराब से भरी बोलेरो जब्त, 6.62 लाख की जब्ती के साथ कोण्डागांव के दो तस्कर गिरफ्तार
    • सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अधोसंरचना को मिली नई रफ्तार
    • कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा
    • प्रधानमंत्री आवास योजना: फरहदा की गोदावरी को मिला पक्का आशियाना
    • बाढ़ आपदा प्रबंधन: मुंगेली में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, बिजराकछार से 150 लोग सुरक्षित रेस्क्यू
    • बस्तर दशहरा की पहली रस्म ‘पाटजात्रा’ पूजा विधान 12 अगस्त को, बिलाेरी से पंहुची पहली लकड़ी
    • बेमेतरा में CM हेल्पलाइन की पहल पर जगन्नाथपुर जलाशय नहर की सर्विस रोड अतिक्रमण मुक्त
    • बेमेतरा जिले में एग्रीस्टैक पंजीयन की रफ्तार तेज: 31 अगस्त अंतिम तिथि, धान खरीदी व सरकारी योजनाओं के लिए डिजिटल आईडी अनिवार्य
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » PMEGP से बढ़ई के हुनर को मिला नया मुकाम, लक्ष्मीनारायण बने आत्मनिर्भर
    बस्तर

    PMEGP से बढ़ई के हुनर को मिला नया मुकाम, लक्ष्मीनारायण बने आत्मनिर्भर

    Khabar WorldBy Khabar WorldAugust 10, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    35 प्रतिशत सब्सिडी और बैंक ऋण से खरीदी आधुनिक मशीनें, बढ़ी आय और रोजगार के अवसर

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) बढ़ई (कारपेंटर) और लकड़ी के काम से जुड़े कारीगरों को आधुनिक मशीनें खरीदने, बड़ी कार्यशाला बनाने और अपने पारंपरिक हुनर को एक नया व्यापारिक मुकाम देने के लिए 50 लाख रुपये तक का ऋण और 35% तक की सब्सिडी प्रदान करता है।
    प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ग्रामीण क्षेत्रों के कारीगरों और छोटे उद्यमियों के लिए नई उम्मीद बनकर उभरा है। इस योजना ने बीजापुर जिले के मद्देड़ निवासी लक्ष्मीनारायण कुनारप के जीवन में बड़ा बदलाव लाया। वर्षों से बढ़ई का काम कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले लक्ष्मीनारायण को PMEGP के तहत ऋण और सब्सिडी मिली, जिससे उन्होंने अपने व्यवसाय का विस्तार किया और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया।
    पूंजी की कमी से रुका हुआ था काम
    लक्ष्मीनारायण लंबे समय से दरवाजे, खिड़कियां, फर्नीचर और लकड़ी से जुड़े अन्य निर्माण कार्य करते थे। लेकिन पर्याप्त पूंजी और आधुनिक मशीनों की कमी के कारण उनका काम सीमित था। बड़े ऑर्डर लेने और समय पर काम पूरा करने में कठिनाई होती थी, जिससे आय भी सीमित रहती थी।
    PMEGP से मिली आर्थिक मदद
    प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया। उनका आवेदन स्वीकृत हुआ और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, माड़ेड शाखा से उन्हें 1.50 लाख रुपये का ऋण मिला। इसके साथ ही उन्हें 35 प्रतिशत मार्जिन मनी सब्सिडी के रूप में लगभग 52 हजार रुपये का लाभ भी प्राप्त हुआ।
    आधुनिक मशीनों से बढ़ा व्यवसाय
    योजना से मिली राशि से उन्होंने आधुनिक कारपेंट्री मशीनें और आवश्यक उपकरण खरीदे। नई मशीनों के उपयोग से उनके काम की गति, गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता में काफी सुधार हुआ। अब वे पहले की तुलना में अधिक काम कम समय में पूरा कर रहे हैं। आज वे अपने क्षेत्र में दरवाजे, खिड़कियां, फर्नीचर और अन्य लकड़ी के सामान का निर्माण सफलतापूर्वक कर रहे हैं। आसपास के गांवों और स्थानीय बाजार से उन्हें लगातार काम मिलने लगा है। इससे उनकी मासिक आय बढ़ी है और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
    “योजना ने दिया नया आत्मविश्वास”
    लक्ष्मीनारायण कहते हैं कि च्डम्ळच् योजना ने उनके जीवन को नई दिशा दी है। पहले आधुनिक मशीनें खरीदना उनके लिए संभव नहीं था, लेकिन शासन की इस योजना और बैंक के सहयोग से उनका सपना पूरा हुआ। अब वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के साथ भविष्य में अन्य लोगों को भी रोजगार देने की दिशा में काम कर रहे हैं।
    वे युवाओं और पारंपरिक कारीगरों से अपील करते हैं कि वे अपनी कला और कौशल के आधार पर स्वरोजगार शुरू करने के लिए शासन की योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं।
    हुनर और सरकारी सहयोग ने बदली जिंदगी
    लक्ष्मीनारायण कुनारप की कहानी बताती है कि यदि हुनर के साथ सही मार्गदर्शन और आर्थिक सहयोग मिल जाए, तो छोटा काम भी सफल व्यवसाय बन सकता है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देकर लोगों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उनकी सफलता अन्य कारीगरों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बस्तर दशहरा की पहली रस्म ‘पाटजात्रा’ पूजा विधान 12 अगस्त को, बिलाेरी से पंहुची पहली लकड़ी

    August 10, 2026

    जगदलपुर के आकाश नगर में भक्ति का समंदर, सावन सोमवार पर हुआ भव्य महा रुद्राभिषेक और महाभंडारा

    August 10, 2026

    बस्तर में हाेंगे विविध देशभक्ति कार्यक्रम, 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा के साथ गूंजेगा ‘जय हिंद’ के नारे

    August 10, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,164

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,373

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,335

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,335
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    एमपी की शराब से भरी बोलेरो जब्त, 6.62 लाख की जब्ती के साथ कोण्डागांव के दो तस्कर गिरफ्तार

    By Khabar WorldAugust 10, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। केसीजी पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश…

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अधोसंरचना को मिली नई रफ्तार

    August 10, 2026

    कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा

    August 10, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना: फरहदा की गोदावरी को मिला पक्का आशियाना

    August 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    एमपी की शराब से भरी बोलेरो जब्त, 6.62 लाख की जब्ती के साथ कोण्डागांव के दो तस्कर गिरफ्तार

    August 10, 2026

    सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अधोसंरचना को मिली नई रफ्तार

    August 10, 2026

    कैबिनेट सचिव ने राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सुधारात्मक उपायों पर की चर्चा

    August 10, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना: फरहदा की गोदावरी को मिला पक्का आशियाना

    August 10, 2026

    बाढ़ आपदा प्रबंधन: मुंगेली में प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, बिजराकछार से 150 लोग सुरक्षित रेस्क्यू

    August 10, 2026

    बस्तर दशहरा की पहली रस्म ‘पाटजात्रा’ पूजा विधान 12 अगस्त को, बिलाेरी से पंहुची पहली लकड़ी

    August 10, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.