खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में इन दिनों वन्य प्राणी भालुओं के हमले से हुई जनहानि के बाद भालुओं के बढ़ती आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। हालात ऐसे हैं कि लोग जंगल की ओर जाने से भी कतरा रहे हैं। इसी बीच नरहरपुर वन परिक्षेत्र के कुसुमपानी गांव में भोजन की तलाश में निकला भालू का एक शावक कुएं में गिर गया। आज साेमवार काे इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शावक को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद जंगल में छोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार भालू का शावक कुसुमपानी गांव के एक कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू किया और शावक को सुरक्षित बाहर निकाला। वन विभाग के अनुसार, आशंका है कि भोजन की तलाश में भालुओं का परिवार जंगल से खेतों की ओर आया था। इसी दौरान शावक पानी देखकर कुएं के पास पहुंचा और उसमें गिर गया। रेस्क्यू के दौरान आस-पास भालू के परिवार की मौजूदगी की आशंका के चलते वनकर्मियों ने विशेष सतर्कता बरती। कांकेर जिले में लगातार भालुओं की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। वन विभाग ने लोगों से जंगल की ओर अकेले न जाने, सतर्क रहने और किसी भी वन्यजीव के दिखाई देने पर तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की है।
Trending
- राजनांदगांव में ₹43.61 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन: बनेगा प्रदेश का सबसे बड़ा 2000 सीटर ऑडिटोरियम
- छत्तीसगढ़ का लोक-पर्व: हरेली तिहार
- पीएमएफई योजना से मिली नई दिशा, आधुनिक मशीनों से बढ़ा कारोबार
- जगदलपुर के आकाश नगर में भक्ति का समंदर, सावन सोमवार पर हुआ भव्य महा रुद्राभिषेक और महाभंडारा
- बस्तर में हाेंगे विविध देशभक्ति कार्यक्रम, 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा के साथ गूंजेगा ‘जय हिंद’ के नारे
- कांकेर: भोजन की तलाश में कुएं में गिरा भालू का शावक; वन विभाग ने किया रेस्क्यू, जंगल में सुरक्षित छोड़ा
- बस्तर दशहरा: राजवाड़ा परिसर में मीना बाजार के विरोध में उठी आवाज, 4 वार्डों के निवासियों ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से पूरन दास को मिली बड़ी राहत


