Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    August 9, 2026

    शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार
    • शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति- वित्त मंत्री ओपी चौधरी
    • शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल
    • 21 वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद फिर गूंजी किलकारी: बीजापुर के मेटापारा कोरसागुड़ा में खुला स्कूल
    • सुकमा के बोकड़ाओडर में बदली जिंदगी: कच्चे आशियाने की बंदिशों से निकल सोमारी बघेल ने रचा पक्का भविष्य
    • सुकमा जिला अस्पताल का उत्कृष्ट प्रदर्शन: गर्भाशय फटने (Uterine Rupture) जैसे दो अति-गंभीर मामलों में बचाई माताओं व नवजात की जान
    • शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के डॉक्टरों का कमाल: 26 सप्ताह के भ्रूण के आकार के विशाल ट्यूमर की सफल सर्जरी, महिला को मिला नवजीवन
    • मानसून के साथ दस्तक देती बीमारियां और हमारी सतर्कता
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » विश्व आदिवासी दिवस पर राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन
    बस्तर

    विश्व आदिवासी दिवस पर राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन

    Khabar WorldBy Khabar WorldAugust 9, 2026No Comments5 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    मिनी स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, अधिकारों और स्वशासन के मुद्दों पर बुलंद हुई आवाज

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न आदिवासी सामाजिक संगठनों एवं समाज प्रमुखों ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल रमन डेका तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से एसडीएम जागेश्वर कौशल को संयुक्त ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों, स्वशासन, सामाजिक न्याय, जल-जंगल-जमीन की सुरक्षा तथा पांचवीं अनुसूची एवं पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।ज्ञापन में जनगणना में पृथक आदिवासी धर्म कोड लागू करने, परिसीमन में आदिवासी प्रतिनिधित्व सुरक्षित रखने, अनुसूचित क्षेत्रों में निजीकरण पर रोक लगाने, आदिवासी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा भू-माफियाओं पर नियंत्रण के लिए विशेष कानून बनाने की मांग की गई।
    इसके अलावा नक्सल मामलों में जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी युवाओं की रिहाई, वन अधिकार कानून के पूर्ण क्रियान्वयन, ग्राम सभा की अनिवार्य सहमति के बिना भूमि अधिग्रहण एवं खनन परियोजनाओं पर रोक तथा अनुसूचित जनजाति उपयोजना (टीएसपी) निधि के प्रभावी उपयोग की मांग भी शामिल रही।जिला स्तरीय मांगों में कुटरू और गंगालूर को विकासखंड का दर्जा देने, पोटाकेबिन संस्थाओं में नियमित स्टाफ व्यवस्था लागू करने, लाल पानी की समस्या से प्रभावित किसानों को राहत एवं मुआवजा प्रदान करने, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के रिक्त पदों पर भर्ती तथा आदिम जाति कल्याण विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग प्रमुख रही।
    समाज प्रमुखों ने कहा कि आदिवासी समुदाय की अस्मिता, परंपरागत अधिकारों और स्वशासन की रक्षा के लिए सरकार को ठोस एवं संवैधानिक पहल करनी चाहिए।विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बीजापुर के मिनी स्टेडियम में भव्य आयोजन भी किया गया, जिसमें जिले भर से हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के साथ-साथ अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं विभिन्न समाजों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ आदिवासी पुरखों के सम्मान में पूजा-अर्चना से हुआ, जिसके बाद समाज प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।इसके पश्चात विभिन्न नर्तक दलों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
    पारंपरिक वेशभूषा में शामिल प्रतिभागियों ने अपनी सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन किया। बाद में विशाल रैली निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पहुंची। यहां माल्यार्पण कर उनके सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक अधिकारों के लिए किए गए योगदान को स्मरण किया गया।रैली के पश्चात आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने शिक्षा और जागरूकता को समाज की उन्नति का सबसे बड़ा माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के अधिकार संविधान में सुरक्षित हैं, लेकिन उन्हें प्राप्त करने के लिए समाज को संगठित होकर अपनी बात मजबूती से रखनी होगी।
    उन्होंने कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, लेकिन जागरूक समाज ही अपने अधिकारों की रक्षा कर सकता है।सभा को वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी.आर. पुजारी, बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व करने वाले विशेष वक्ता तुलसी ठाकुर, जग्गूराम तेलामी, अशोक तलांडी, कैलाश रामटेके तथा नीना रावतिया उद्दे ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने आदिवासी संस्कृति, शिक्षा, संवैधानिक अधिकारों और सामाजिक एकजुटता पर अपने विचार व्यक्त किए।
    कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी वर्गों और समुदायों के लोगों ने सहभागिता निभाई। विश्व आदिवासी दिवस का यह आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक गौरव, भाईचारे और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता का सशक्त संदेश देकर संपन्न हुआ।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    21 वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद फिर गूंजी किलकारी: बीजापुर के मेटापारा कोरसागुड़ा में खुला स्कूल

    August 9, 2026

    सुकमा के बोकड़ाओडर में बदली जिंदगी: कच्चे आशियाने की बंदिशों से निकल सोमारी बघेल ने रचा पक्का भविष्य

    August 9, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,164

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,372

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,335

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,335
    Don't Miss
    बस्तर

    छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

    By Khabar WorldAugust 9, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के बान्दे थाना क्षेत्र से महिला को काम दिलाने के…

    शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    August 9, 2026

    शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल

    August 9, 2026

    21 वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद फिर गूंजी किलकारी: बीजापुर के मेटापारा कोरसागुड़ा में खुला स्कूल

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    छत्तीसगढ़ में मानव तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी विकास को मिल रही गति- वित्त मंत्री ओपी चौधरी

    August 9, 2026

    शिक्षा की राह में छोटा-सा योगदान, बच्चों के सपनों को नई उड़ान : मंत्री राजेश अग्रवाल

    August 9, 2026

    21 वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद फिर गूंजी किलकारी: बीजापुर के मेटापारा कोरसागुड़ा में खुला स्कूल

    August 9, 2026

    सुकमा के बोकड़ाओडर में बदली जिंदगी: कच्चे आशियाने की बंदिशों से निकल सोमारी बघेल ने रचा पक्का भविष्य

    August 9, 2026

    सुकमा जिला अस्पताल का उत्कृष्ट प्रदर्शन: गर्भाशय फटने (Uterine Rupture) जैसे दो अति-गंभीर मामलों में बचाई माताओं व नवजात की जान

    August 9, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.