खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-काेंड़ागांव। जिले के थाना अनंतपुर पुलिस द्वारा दीगर राज्य उड़ीसा से अवैध अंग्रेजी शराब का स्कूटी वाहन से परिवहन करने वाले दाे आराेपियाें गीनुराम मरकाम पिता बालसाय मरकाम उम्र 24 वर्ष जाति मुरिया साकिन ग्राम सितली एवं करन मरकाम पिता स्व.जयलाल मरकाम उम्र 20 वर्ष जाति मुरिया साकिन ग्राम सितली काे 20.700 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर आरोपियों के खिलाफ धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत् की गयी कार्यवाही की गई ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनंतपुर थाना प्रभारी विकासचंद्र राय के नेतृत्व में दीगर राज्य उड़ीसा से अंग्रेजी शराब तस्करी को रोकने के उद्देश से धर पकड़ की कार्यवाही क्रम में मुखबिर से सूचना मिला था कि एक लाल काली स्कूटी क्रमांक सीजी 27 टी 2206 में दो लोग उड़ीसा उमरकोट की ओर से अंग्रेजी शराब काटून में अवैध रूप से परिवहन कर अमरावती बीजापुर की ओर जा रहे है।
सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति लेकर नाकाबंदी की कार्यवाही किया गया घटना स्थल एसएच 26 अनंतपुर से बीजापुर के मध्य जंगल के पास नाकाबंदी के दौरान मुखबिर के बताये स्कूटी क्रमांक सीजी 27 टी 2206 से उड़ीसा की ओर से अमरावती बीजापुर की ओर आते दिखे जिसे नाकाबंदी में लगे स्टाफ के द्वारा रूकवाकर नियमों का पालन करते हुए स्कुटी व संदेहियों का तलाशी लिया गया।
आरोपियों के कब्जे से अंग्रेजी शराब बीयर व पवा मिलाकर कुल 20 लीटर 700 ग्राम उड़ीसा का अंग्रेजी शराब ब्रिकी करने के उद्देश से छत्तीसगढ़ में लाते समय अवैध परिवहन करते मिले जिसे मौके पर कार्यवाही कर परिवहन का साधन स्कुटी व अंग्रेजी शराब 20.700 लीटर को गवाहों के समक्ष जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई। कार्यवाही में निरीक्षक विकासचंद राय, सउनि. रामरतन मरकाम , प्र.आर. 236 भूपेन्द्र मरकाम, प्र.आर. 349 श्यामसिंह मरकाम, आर. 813 चेतन मरकाम, आर. 876 दीनदयाल सोनवानी, आर. 955 मनराज वट्टी का योगदान रहा।
Trending
- बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर
- बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान – माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र
- सेवा की कहानी: नोनी सुरक्षा योजना से आंचल के सपनों को मिला संबल, एक लाख रुपये का बॉन्ड बना उज्ज्वल भविष्य का आधार
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर नेतृत्व पर छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव
- शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण
- सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
- धमतरी के तेजराम को दो घंटे में मिला कृत्रिम हाथ, लौटी जिंदगी की रंगत
- सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी


