खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। काले कागज को केमिकल के जरिए असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी का प्रयास करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पीड़ित को झांसे में लेकर उससे 50 हजार रुपये की मांग की थी। पुलिस की सतर्कता के चलते पीड़ित ठगी का शिकार होने से बच गया।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे। इसके बाद काले रंग के केमिकल लगे कागज को स्पेशल केमिकल का इस्तेमाल कर असली नोट में बदलने का झांसा देकर उनसे रकम ऐंठने की कोशिश की जाती थी। मामले की शिकायत नवागढ़ क्षेत्र के तेरस राम पाल महिपाल ने फोन के माध्यम से पुलिस से की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी शिव प्रसाद मनहर को पूर्व में जैजैपुर पुलिस और रायपुर गंज पुलिस द्वारा नकली नोट से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। अब आरोपियों से पूछताछ में गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और ठगी के पुराने मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सफेद केमिकल पाउडर, काले रंग का केमिकल लगा हुआ नोट जैसा दिखने वाला 6 कागज और 2 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तेरस राम ताल, निवासी देवरी बिर्रा, राम रतन साहू, निवासी करौबाडीह जैजैपुर और शिव प्रसाद मनहर, निवासी करौहाडीह के रूप में हुई है।
आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 318(2) और 61(2) के तहत अपराध दर्ज की गई है। मामले में पुलिस गिरोह के नेटवर्क और आरोपियों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए किए गए अन्य संपर्कों की भी जांच कर रही है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


