खबर वर्ल्ड न्यूज़ – व्यास पाठक, रायपुर। राजधानी रायपुर के थाना तेलीबांधा पुलिस ने सोशल मीडिया पर महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो प्रसारित करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एनसीआरबी पोर्टल से प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई।
पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने पर थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 325/2026 दर्ज कर आईटी एक्ट की धारा 67(ए) एवं 67(बी) के तहत मामला कायम किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों का संकलन करते हुए पुलिस ने मनीष राजभर (26 वर्ष), पिता नगीना राजभर, निवासी चंडी नगर, समृद्धि कॉलोनी के पास, थाना खमहारडीह को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद कर जब्त कर लिया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।


