खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के नगर पंचायत फरसगांव के वार्ड क्रमांक 4 में आज बुधवार काे खून से लथपथ अवस्था में एक युवक का शव उसके ही कमरे में मिला है। मृतक की पहचान विजय सेठिया उर्फ ललित (40 वर्ष), पिता दीनबन्धु सेठिया के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए तथा शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विजय के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने और दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। संदेह होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। विजय का शव बिस्तर पर खून से लथपथ अवस्था में पड़ा था। मृतक की कलाई पर गहरा कट का निशान था, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, जिससे कमरे में खून फैला हुआ था। वहीं, पास रखी टेबल पर एक ब्लेड भी मिला, जिसे पुलिस ने अन्य साक्ष्यों के साथ जब्त कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
Trending
- बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर
- बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान – माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र
- सेवा की कहानी: नोनी सुरक्षा योजना से आंचल के सपनों को मिला संबल, एक लाख रुपये का बॉन्ड बना उज्ज्वल भविष्य का आधार
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के निरंतर नेतृत्व पर छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पारित किया अभिनंदन प्रस्ताव
- शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण
- सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
- धमतरी के तेजराम को दो घंटे में मिला कृत्रिम हाथ, लौटी जिंदगी की रंगत
- सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी


