नई दिल्ली। एक कटोरी गरमा-गरम चावल पर एक चम्मच घी डालकर खाना वाकई में कंफर्टिंग फूड जैसा है। यह कल्चर दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत के घरों में फैली हुई है, जहां नेई चोर, घी राइस और दाल-चावल में घी डालकर खाने की परंपरा है। यह आदत पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है। कई रिसर्च में यह बात भी कही गई है कि हमारे भारत का यह आरामदायक भोजन सिर्फ स्वाद के लिए नहीं कई और भी चीजों के लिए पसंद किया जाता है। अगर साइंस की बात करें तो गरम चावल में घी डालने से पाचन अच्छा रहता है, पोषण का अवषोशण, ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। कुल मिलाकर यह आपके पेट को सही रखता है जब आपक बैलेंस्ड डाइट लेते हैं।
TOI में छपी रिपोर्ट के अनुसार, सफेद चावल कार्बोहाइड्रेट से भरपूर माना जाता है, इसमें ग्लाइकेमिक इंडेक्स अधिक होता है यानी यह आपके ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाता है। ऐसे भोजन में थोड़ा सा फैट मिला दिया जाए तो बॉडी में बनने वाला ग्लूकोज एकदम से रक्त में नहीं पहुंचता, बल्कि धीरे-धीरे अवशोषित होता है। इससे भोजन के बाद ब्लड शुगर के स्तर में अचानक तेज बढ़ोतरी होने की संभावना कम हो सकती है।
रिसर्चगेट में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित 103 लोगों को तीन महीने तक खुले बर्तन में पकाए गए सफेद चावल में घी मिलाकर खिलाया गया। इस दौरान उनके HbA1c (पिछले 2–3 महीनों के औसत ब्लड शुगर स्तर का संकेतक) की जांच अध्ययन शुरू होने से पहले और बाद में की गई। परिणामों में पाया गया कि 86.41% प्रतिभागियों के HbA1c स्तर में कमी आई, जबकि 13.59% लोगों में इसमें बढ़ोतरी दर्ज की गई। शोधकर्ताओं ने निष्कर्ष निकाला कि इस अध्ययन में घी के साथ तैयार किए गए सफेद चावल खाने से प्रतिभागियों के ब्लड शुगर स्तर में बढ़ोतरी नहीं हुई। हालांकि, विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि घी कोई चमत्कारी उपाय नहीं है, लेकिन संतुलित मात्रा में चावल के साथ इसका सेवन करने से ऊर्जा धीरे-धीरे मिल सकती है, बजाय केवल सादे चावल खाने के।
Trending
- मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार – कलेक्टर
- बीजापुर में सड़क पर दिखा तेंदुआ, 20 मिनट तक रुका यातायात
- छत्तीसगढ़ में ‘एम-ऊर्जा’ और मानसून की जुगलबंदी से बिजली खपत में रिकॉर्ड गिरावट: 94% घरेलू उपभोक्ता 400 यूनिट दायरे में आए
- मुंगेली कांग्रेस भवन में ‘बस्तर टाइगर’ शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई; समर्थकों ने किया माल्यार्पण
- महासमुंद में भक्तिमय माहौल: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह महारुद्राभिषेक में हुए शामिल, प्रदेश की समृद्धि की मांगी मन्नत
- बलेनो कार के ‘सीक्रेट चेंबर’ से 52.99 किग्रा गांजा जब्त, पुलिस को देख तस्कर फरार; ₹29.51 लाख का माल बरामद
- मोर गांव-मोर पानी अभियान से ग्रामीण आजीविका को मिली नई उड़ान, 47 आजीविका डबरियां किसानों के लिए बनेगी संबल
- बस्तर का गौरव: राष्ट्रपति भवन के स्वतंत्रता दिवस ‘एट होम’ कार्ड पर चमकी 300 साल पुरानी झिटकू-मिटकी की अमर प्रेम गाथा


