खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के एक छोटे से गांव बेंगलूर की रहने वाली कुमारी राखी नाग ने। जन्म से ही लोकोमोटर दिव्यांगता से जूझ रहीं राखी अपने दोनों हाथों का इस्तेमाल नहीं कर पाती हैं, लेकिन उन्होंने अपने साहस और दृढ़ संकल्प के बल पर छत्तीसगढ़ 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 73.6 प्रतिशत अंक (प्रथम श्रेणी) प्राप्त कर एक मिसाल कायम की है। राखी की इस सफलता और संघर्ष की कहानी जब सामने आई, तो बस्तर सांसद महेश कश्यप स्वयं ग्राम बेंगलूर स्थित राखी के घर पहुंचे। उन्होंने राखी के जज्बे की प्रशंसा की और उनकी पढ़ाई व आवाजाही को सुगम बनाने के लिए उन्हें एक इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर भेंट की।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नानगुर (जिला बस्तर) में पढ़ने वाली राखी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वे अपने दाहिने पैर से लिखकर अपनी पढ़ाई करती हैं। उनके पिता धनसिंह नाग जो एक गैस एजेंसी में मजदूरी का काम करते हैं, और माता चैती नाग ने गरीबी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद राखी के सपनों को कभी टूटने नहीं दिया। परिवार के निरंतर सहयोग और प्रेरणा से ही राखी का आत्मविश्वास हर कदम पर बढ़ता गया।
राखी की इस लगन को पंख तब मिले जब विद्यालय निरीक्षण के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी अनिल दास को उनकी इस विशेष स्थिति के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद माध्यमिक शिक्षा मंडल के नियमानुसार उन्हें बोर्ड परीक्षा में राइटर की सुविधा प्रदान की गई। कक्षा नवमी की छात्रा नव्या निर्मलकर ने परीक्षा के दौरान पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से राखी के लिए राइटर (लेखन सहायक) की भूमिका निभाई, जिससे राखी बिना किसी रुकावट के अपनी परीक्षा दे सकीं। इसके साथ ही सेजेस नानगुर के प्राचार्य विनोद सिंह भदौरिया और अन्य शिक्षकों ने भी समय-समय पर मार्गदर्शन देकर राखी का हौसला बढ़ाया।
राखी नाग की यह सफलता उन सभी विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है जो विपरीत परिस्थितियों के आगे घुटने टेक देते हैं। उन्होंने अपनी लगन से यह साबित कर दिखाया है कि अगर संवेदनशीलता, सही मार्गदर्शन और अटूट इच्छाशक्ति का साथ हो, तो पैरों से भी सफलता की एक नई और अमर कहानी लिखी जा सकती है।
Trending
- चंगोराभाठा में चाकूबाजी से 20 वर्षीय युवक की मौत, 5 आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 23 अगस्त तक 99% सामान्य बारिश दर्ज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
- कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
- तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम


