खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के डिमरापाल स्थित मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर आज मंगलवार को काम बंद कर एक दिवसीय हड़ताल पर बैठ गये हैं। हड़ताली इंटर्न डॉक्टरों की मांग है कि उनका मासिक स्टाइपेंड 16 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये किया जाए, इंटर्न डॉक्टरों के अनुसार छत्तीसगढ़ से लगे हुए अन्य प्रदेशों में इंटर्न डॉक्टरों को 40 से 45 हजार मासिक स्टाइपेंड मिलता है, लेकिन इसकी तुलना में छत्तीसगढ़ के इंटर्न डॉक्टरों को बेहद कम स्टाइपेंड सरकार दे रही इसे पहले भी इंटर्न डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा था, लेकिन उनकी मांगे पूरी नहीं हुई।
वहीं इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल का असर मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाओं में देखने को मिला, मेकॉज की व्यवस्था नियमित डॉक्टरों के भरोसे रही, मेडिकल कॉलेज के पार्किंग स्थल में इंटर्न डॉक्टरों ने धरना प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को पूरा करने की मांग दोहराई। जूनियर डॉक्टरों के संघ ने भी इंटर्न डॉक्टरों को अपना समर्थन दिया इसके अलावा कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर इंटर्न डॉक्टरों का समर्थन करते हुए राज्य सरकार से मांगो को जल्द पूरा करने की बात कही।
Trending
- लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की भागीदारी: शासकीय महाविद्यालय मरवाही में स्वीप व एनएसएस का मतदाता जागरूकता अभियान
- छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट
- दीपावली से पहले शहर को कचरामुक्त करें, सेवाओं में देरी बर्दाश्त नहीं – सोनमणि बोरा
- विशेष लेख – पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: विष्णु देव साय सरकार की अनूठी पहल
- मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
- सरगुजा ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण खेल प्रतिभाएं, युवा खिलाड़ियों के सपनों को मिल रही नई उड़ान – पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश पर एक्शन में पीडब्ल्यूडी, सड़कों की मरम्मत युद्धस्तर पर शुरू
- हाथी प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिलकर जाना हाल, अधिकारियों को दिए त्वरित राहत के निर्देश


