खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभााग के नक्सल प्रभाावित रहे इलकाें में नक्सलवाद के खात्में में पहले नक्सली शहीदी सप्ताह 28 जुलाई से 3 अगस्त के दौरान शून्य नक्सली गतिविधि रहना यह प्रमाणित कर रहा है कि बस्तर से पूरी तरह से नक्सलवाद का अंत हाे चुका है । ग्रामीणों ने बताया कि अधिकांश लोगों को यह भी पता नहीं था, कि आज मंगलवार काे नक्सलियाें का शहीदी सप्ताह समाप्त भी हाे गया है। महिलाओं ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। गांव में सड़क, बिजली, दूसरी बुनियादी सुविधाएं पहुंच रही है, इससे लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।
इससे पूर्व नक्सली शहीदी सप्ताह 28 जुलाई से 3 अगस्त तक पुलिस एवं सुरक्षाबलाें काे अर्लट पर रखे जाने का एलान किया जाता था, लेकिन इस बार पुलिस एवं सुरक्षाबलाें काे अर्लट पर रखे जाने की काेई सूचना नही मिली, बावजूद इसके बस्तर संभाग के नक्सल प्रभाावित रहे इलाकाें में काेई नक्सली पर्चे-बैनर तक देखने काे नही मिला।
बस्तर में नक्सली शहीदी सप्ताह 28 जुलाई से 3 अगस्त के सात दिनों तक ग्रामीणाें काे गांव से बाहर निकलने पर रोक रहती थी। बाजार जाने पर रोक रहती थी, खेती-किसानी करने पर रोक रहती थी। लोगों को नक्सलियों के स्मारकों पर होने वाले कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से जाना पड़ता था। फरमान नहीं मानने वालों पर कार्रवाई का डर रहता था। इस बार स्थिति अलग रही, ग्रामीणों ने बताया कि अधिकांश लोगों को पता नहीं था, शहीदी सप्ताह का अब ग्रामीण नक्सलियाें के शहीदी सप्ताह हाे भूलने लगे हैं।
Trending
- चंगोराभाठा में चाकूबाजी से 20 वर्षीय युवक की मौत, 5 आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 23 अगस्त तक 99% सामान्य बारिश दर्ज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
- कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
- तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम


