खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। शहर के अनुपमा चौक स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) के पास स्थित सूरज इंटरप्राइजेज में मंगलवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठता देख तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई। दुकान बंद होने के कारण अंदर पहुंचना मुश्किल था, जिसके चलते SDRF की टीम ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
दुकान में बड़ी मात्रा में किताबें, कॉपियां और कागज रखे होने के कारण आग तेजी से फैल गई और उसने विकराल रूप ले लिया। फायर ब्रिगेड की टीम लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी रही। समाचार लिखे जाने तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी थी। राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकान बंद थी, जिससे किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वस्त्रएवं बिना बुने कपड़े
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग पूरी तरह बुझने के बाद पुलिस और संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर कारणों की जांच करेंगे।
Trending
- चंगोराभाठा में चाकूबाजी से 20 वर्षीय युवक की मौत, 5 आरोपी गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 23 अगस्त तक 99% सामान्य बारिश दर्ज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के अंतर्गत राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का शुभारंभ
- कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मिट्टी के तालाब में समृद्धि की लहर, बिहान से जय कुमारी ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की राह
- तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री विष्णुदेवसाय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
- सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम


