सावन की पहली एकादशी को कामिका एकादशी के नाम से जानते हैं। हर साल श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को कामिका एकादशी का व्रत रखा जाता है। चातुर्मास में भगवान विष्णु योग निद्रा में हैं, लेकिन व्रत और पूजा में कोई पाबंदी नहीं रहती है। आप विधि विधान से पूजा कर सकते हैं। इस बार कामिका एकादशी पर द्विपुष्कर योग बन रहा है, जिसमें पूजा करने से आपको दोगुना पुण्य लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं कि कामिका एकादशी कब है? कामिका एकादशी मुहूर्त, पारण समय और महत्व क्या है?
कामिका एकादशी 2026 तारीख
वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 8 अगस्त को दोपहर में 1 बजकर 59 मिनट पर शुरू हो रही है और यह 9 अगस्त को दिन में 11 बजकर 04 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के आधार पर कामिका एकादशी का व्रत 9 अगस्त को रखा जाएगा।
कामिका एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त 04:22 ए एम से लेकर 05:04 ए एम तक है, वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12:00 पी एम से दोपहर 12:53 पी एम तक है। कामिका एकादशी की पूजा आप सुबह में 07:27 ए एम से लेकर दोपहर 12:26 पी एम के बीच कर सकते हैं। उस दिन शुभ-उत्तम मुहूर्त दोपहर 02:06 पी एम से लेकर दोपहर 03:46 पी एम तक है।
द्विपुष्कर योग में कामिका एकादशी व्रत
इस साल कामिका एकादशी के दिन द्विपुष्कर योग बन रहा है। द्विपुष्कर योग दिन में 11 बजकर 04 मिनट पर बनेगा और यह दोपहर में 02 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। द्विपुष्कर योग में आप जो भी दान, पुण्य, पूजा, पाठ आदि कर्म करते हैं, उसका दोगुना फल प्राप्त होता है।
इसके अलावा उस दिन हर्षण योग प्रात:काल से लेकर 10 अगस्त को 2:04 ए एम तक रहेगा, उसके बाद वज्र योग होगा। व्रत के दिन मृगशिरा नक्षत्र प्रात:काल से लेकर दोपहर 02 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। उसके बाद से आर्द्रा नक्षत्र है।
कामिका एकादशी 2026 पारण समय
जो लोग कामिका एकादशी का व्रत रखेंगे, वे व्रत का पारण 10 अगस्त दिन सोमवार को करेंगे। उस दिन पारण का समय सुबह में 05 बजकर 47 मिनट से सुबह 08:00 ए एम के बीच है। पारण वाले दिन द्वादशी तिथि का समापन सुबह में 08:00 बजे होगा।
कामिका एकादशी का महत्व
कामिका एकादशी का व्रत और पूजन से व्यक्ति को वाजपेय यज्ञ के समान पुण्य फल मिलता है, उसके पाप मिटते हैं और श्रीहरि की कृपा से मोक्ष की प्राप्ति होती है। यदि किसी पर ब्रह्म हत्या का दोष है, तो वह इस व्रत से मुक्त हो सकता है।
Trending
- नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
- मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन को नई उड़ान, पुणे रोड शो से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में मजबूत हुई पहचान
- भानुप्रतापपुर में नाबालिग युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
- फूड इंस्पेक्टर बनाने के नाम पर 1.91 लाख की ठगी: आरोपी गिरफ्तार, गूगल पे और चेक से ऐंठे थे पैसे
- भोरमदेव कांवड़ यात्रा: डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पहल से अमरकंटक में श्रद्धालुओं को मिल रही अभूतपूर्व सुविधा, अब तक 1500 भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
- व्हाट्सएप पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाला एक आरोपित गिरफ्तार
- शिक्षा से विकसित छत्तीसगढ़ तक: मुख्यमंत्री साय ने नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों के साथ साझा किया भविष्य का रोडमैप


