खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया विभाग, बस्तर की प्रथम जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार को भाजपा कार्यालय, जगदलपुर में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को डिजिटल माध्यमों पर और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया। वरिष्ठ नेताओं ने सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें संगठन का “डिजिटल चेहरा” बताते हुए राष्ट्रहित, जनसेवा और विकास के सकारात्मक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, सोशल मीडिया की कार्ययोजना, कंटेंट समन्वय, प्रशिक्षण, बूथ स्तर तक डिजिटल नेटवर्क को मजबूत करने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि सोशल मीडिया आज संगठन की सबसे बड़ी शक्ति बन चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक सोशल मीडिया कार्यकर्ता एक जिम्मेदार डिजिटल योद्धा है, जिसकी सक्रियता से संगठन की आवाज़ घर-घर तक पहुँचती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तथ्यपरक, सकारात्मक और जिम्मेदार संवाद के माध्यम से समाज में विश्वास का वातावरण मजबूत करने का आग्रह किया।
जिला उपाध्यक्ष नरसिंह राव ने कहा कि डिजिटल मंचों पर सक्रियता समय की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के कार्यक्रमों, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुँचाने का आह्वान करते हुए कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग सदैव सकारात्मकता और जनजागरण के लिए होना चाहिए।
कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन भाजपा सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक दिनेश के.जी. ने दिया। उन्होंने सभी वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि संगठन की विचारधारा, सेवा कार्यों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सबसे प्रभावशाली मंच है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समन्वय और सकारात्मक सोच के साथ सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक में मंच संचालन सोशल मीडिला के जिला सह संयोजक ब्रिजेश शर्मा ने किया। वहीं आभार प्रदर्शन जिला सह संयोजक रोशन झा ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष सफीरा साह, अविनाश श्रीवास्तव, प्रकाश झा, शशिनाथ पाठक, नरेंद्र पाण्डेय (बबला), भूपेंद्र दिवान, रोहन घोष, मोरध्वज सेठिया, नरेन्द्र पाण्डेय (भानपुरी) पप्पू चालकी, बृजेश कपूर, विनायक बेहरा, अजय बैरागी, संतोष पांडेय, हरीश जोशी, सोमप्रकाश जोशी, फूल सिंह नायर, उत्तम साहू, जितेन्द्र बाकड़ा, विजय पात्र, लखी यादव, गुड्डराम नाग, प्रितम देवांगन, कुरसोराम कश्यप, खगेश्वर ठाकुर, घनश्याम कश्यप, दीपक कश्यप, मदन सोम, वीर सिंह, नीरज दीवान व अन्य उपस्थित रहे।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


