Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    योग जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों ने सीखा सूर्य नमस्कार का महत्व

    July 31, 2026

    महिलाएं हो रही हैं सशक्त एवं सक्षम ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाउस के लिए रवाना हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    भाजपा सोशल मीडिया की बैठक में जन-जन तक संदेश पहुंचाने का किया आह्वान

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • योग जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों ने सीखा सूर्य नमस्कार का महत्व
    • महिलाएं हो रही हैं सशक्त एवं सक्षम ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाउस के लिए रवाना हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
    • भाजपा सोशल मीडिया की बैठक में जन-जन तक संदेश पहुंचाने का किया आह्वान
    • कांग्रेस स्मार्ट मीटरों को उखाड़ फेंकने का कार्य जल्द शुरू करेगी- सुशील मौर्य
    • गांव और शहर के युवाओं के बीच अवसरों की दूरी मिटाएगी ई-लाइब्रेरी- मंत्री टंक राम वर्मा
    • भरपूर खाद-बीज, मजबूत योजनाएं और आधुनिक खेती से समृद्धि की राह पर छत्तीसगढ़ का किसान
    • अरुणाचल मॉडल पर बस्तर में सड़क निर्माण की मांग, मुख्यमंत्री साय ने केंद्र से किया आग्रह
    • बस्तर के 461 पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों तक बिजली पहुंचाने की पहल, केंद्र से विशेष सहायता का आग्रह
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से सरगुजा में ऊर्जा क्रांति
    सरगुजा

    पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना से सरगुजा में ऊर्जा क्रांति

    Khabar WorldBy Khabar WorldJuly 31, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    1,441 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र, बिजली बिल में बड़ी राहत

    खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना सरगुजा जिले में स्वच्छ ऊर्जा और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बन रही है। केंद्र एवं राज्य सरकार की संयुक्त पहल से संचालित इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से जिले के हजारों परिवार बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कर न केवल घरेलू बिजली की आवश्यकता पूरी कर रहे हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर ऊर्जादाता भी बन रहे हैं।
    योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विद्युत विभाग द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पात्र हितग्राहियों को योजना की जानकारी देने, आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने तथा समयबद्ध ढंग से सोलर संयंत्र स्थापित कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
    लक्ष्य से अधिक आवेदन, तेजी से बढ़ रहा सौर ऊर्जा का दायरा
    24 जुलाई 2026 तक की प्रगति के अनुसार जिले में वर्ष 2025-26 के लिए 2,000 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। योजना के प्रति लोगों के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लक्ष्य के विरुद्ध 3,303 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 3,185 आवेदनों में वेंडरों का चयन किया जा चुका है तथा 1,441 घरों में सफलतापूर्वक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं।
    अंबिकापुर शहरी क्षेत्र में 1,000 के लक्ष्य के विरुद्ध 2,021 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1,985 हितग्राहियों के लिए वेंडर चयनित किए गए तथा 1,136 घरों में सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं अंबिकापुर ग्रामीण क्षेत्र में 1,000 के लक्ष्य के मुकाबले 1,282 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1,200 वेंडरों का चयन किया गया तथा 305 घरों में संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं।
    बिजली उपभोक्ता से ऊर्जादाता बने विनोद कुमार राय
    अंबिकापुर के राजेंद्र प्रसाद वार्ड, दर्रीपारा निवासी विनोद कुमार राय प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के सफल हितग्राहियों में शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल कई बार 4 से 5 हजार रुपये तक पहुंच जाता था, जिससे परिवार के बजट पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था। योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने विद्युत विभाग के मार्गदर्शन में आवेदन कर अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कराया।
    1.08 लाख रुपये की सब्सिडी से आसान हुआ सोलर संयंत्र लगाना
    राय ने बताया कि सोलर संयंत्र की स्थापना पर लगभग 2 लाख रुपये की लागत आई। योजना के अंतर्गत उन्हें केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये तथा राज्य सरकार से 30 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई। इस प्रकार कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की अनुदान राशि मिलने से सोलर संयंत्र लगाना काफी आसान हो गया।
    उन्होंने बताया कि सब्सिडी की राशि बैंक ऋण में जमा कर दी गई, जिससे अब लगभग 90 हजार रुपये का ऋण शेष है। इसकी अदायगी 10 वर्षों में मात्र 818 रुपये की मासिक किस्त के माध्यम से की जा रही है, जो पहले आने वाले बिजली बिल की तुलना में काफी कम है।
    अतिरिक्त बिजली से मिल रहा आर्थिक लाभ
    राय ने बताया कि सोलर संयंत्र स्थापित होने के बाद उनके घर का बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। कई बार संयंत्र से उत्पादित बिजली घरेलू खपत से अधिक होने पर अतिरिक्त बिजली ग्रिड में चली जाती है, जिससे उनका बिजली बिल माइनस में भी दर्ज होता है। उन्होंने कहा कि पहले वे बिजली विभाग से बिजली खरीदते थे, जबकि अब वे स्वयं बिजली उत्पादन कर विभाग को भी बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक लाभ मिलने के साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देने का अवसर मिल रहा है।
    स्मार्ट मीटर और ‘मोर बिजली’ ऐप से हो रही ऊर्जा की निगरानी
    राय ने बताया कि घर में लगाए गए स्मार्ट मीटर और ‘मोर बिजली’ ऐप की सहायता से प्रतिदिन बिजली की खपत पर आसानी से नजर रखी जा सकती है। इससे परिवार आवश्यकता के अनुसार विद्युत उपकरणों का उपयोग करता है और अनावश्यक बिजली खपत से बचकर ऊर्जा संरक्षण में भी सहयोग दे रहा है।
    लोगों से योजना का लाभ लेने की अपील
    विनोद कुमार राय ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी है। 50 प्रतिशत से अधिक सब्सिडी मिलने से अब सोलर संयंत्र स्थापित करना पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान हो गया है। उन्होंने सभी पात्र परिवारों से इस योजना का लाभ उठाने और अपने घरों में रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कर बिजली खर्च में बचत के साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की अपील की। उन्होंने इस जनहितकारी योजना के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग से बढ़ी पैदावार, किसानों के लिए बना किफायती और सुविधाजनक विकल्प

    July 30, 2026

    भूमिहीन मजदूर परिवारों के लिए संबल बनी शासन की योजनाएं, राम सिंह के जीवन में आई आर्थिक मजबूती

    July 30, 2026

    गुरु व्यक्तित्व निर्माण के साथ समाज के उत्थान में निभाते हैं महत्वपूर्ण भूमिकाः मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

    July 29, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,163

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,371

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,334

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,322
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    योग जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों ने सीखा सूर्य नमस्कार का महत्व

    By Khabar WorldJuly 31, 20262

    खबर वर्ल्ड न्यूज़ –  हतबंद। शासकीय प्राथमिक विद्यालय हतबंद में विद्यार्थियों के लिए योग जागरूकता…

    महिलाएं हो रही हैं सशक्त एवं सक्षम ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाउस के लिए रवाना हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    भाजपा सोशल मीडिया की बैठक में जन-जन तक संदेश पहुंचाने का किया आह्वान

    July 31, 2026

    कांग्रेस स्मार्ट मीटरों को उखाड़ फेंकने का कार्य जल्द शुरू करेगी- सुशील मौर्य

    July 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    योग जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों ने सीखा सूर्य नमस्कार का महत्व

    July 31, 2026

    महिलाएं हो रही हैं सशक्त एवं सक्षम ई-रिक्शा में बैठकर स्पीकर हाउस के लिए रवाना हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    भाजपा सोशल मीडिया की बैठक में जन-जन तक संदेश पहुंचाने का किया आह्वान

    July 31, 2026

    कांग्रेस स्मार्ट मीटरों को उखाड़ फेंकने का कार्य जल्द शुरू करेगी- सुशील मौर्य

    July 31, 2026

    गांव और शहर के युवाओं के बीच अवसरों की दूरी मिटाएगी ई-लाइब्रेरी- मंत्री टंक राम वर्मा

    July 31, 2026

    भरपूर खाद-बीज, मजबूत योजनाएं और आधुनिक खेती से समृद्धि की राह पर छत्तीसगढ़ का किसान

    July 31, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.