खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए 26 म्यूल बैंक खाताधारकों पर दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ये सभी साइबर ठगी में फर्स्ट लेयर के म्यूल बैंक खाते हैं। प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी की राशि बैंक खातों में लेकर अन्य खातों में ट्रांसफर करने और निकासी किए जाने के साक्ष्य पुलिस को मिले हैं, जिनके आधार पर यह गिरफ्तारी की गई है। वहीं इन खातों से लेन-देन करने वाले मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है।
दुर्ग पुलिस को पुलिस मुख्यालय के सायबर विभाग से इन सभी खातों में अवैध ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली। इसके बाद भिलाई नगर क्षेत्र में संचालित पंजाब नेशनल बैंक के ऐसे 28 खातों की जांच की गई, जिनका उपयोग साइबर ठगी से संबंधित विभिन्न शिकायतों में किया गया था।
जांच के दौरान यह भी पाया गया कि संदिग्ध बैंक खातों में साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि सीधे जमा हुई, जिससे ये खाते लेयर-1 की श्रेणी में पाए गए। इन खातों में साल 2024 से 2026 के बीच कई पीड़ितों से सायबर फ्रॉड कर पैसे डाले गए और दूसरे खातों में ट्रांसफर कर पैसे निकाले गए थे। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि खाताधारकों ने अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, मोबाइल सिम एवं इंटरनेट बैंकिंग सुविधाएं साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराई थी, जिसके बदले उन्हें हर माह कुछ पैसे दिए जा रहे थे।
Trending
- बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जा उत्पादक, पीएम सूर्य घर योजना ने बदली यश अग्रवाल की सोच
- कृत्रिम गर्भाधान से बदली किस्मत- कंचनपुर की प्रेम कुमारी बनीं सफल डेयरी उद्यमी
- दुर्ग पुलिस का साइबर क्राइम पर बड़ा प्रहार: 26 ‘म्यूल’ खाताधारक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश तेज
- राज्य में खेलों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव- मुख्यमंत्री साय
- रायपुर जिला न्यायालय में फर्जी जमानत गिरोह का भंडाफोड़: 3 महिलाएं गिरफ्तार
- सहकारिता क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और किसान-हितैषी बनाने सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री केदार कश्यप
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला
- एनसीबी और राजनांदगांव पुलिस का संयुक्त प्रहार: 28.65 लाख की संपत्ति के साथ 41 किलो गांजा जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार


