नई दिल्ली। बारिश का मौसम चल रहा है और ऐसे में आप अपने घर में मुनगा का पौधा भी लगा सकते हैं। जिसे आयुर्वेद में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। ये पौधा कई बीमारियों के इलाज में रामबाण माना जाता है। इसे सहजन या मोरिंगा के नाम से भी जाना जाता है। कैसे करें घर पर तैयार, क्या है इसके आयुर्वेदिक फायदे? आइए जानते हैं एक्सपर्ट से…
छतरपुर नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र में पदस्थ डॉ कमलेश अहिरवार बताते हैं कि इसका वानस्पतिक नाम Moringa Oleifera है और इसे आयुर्वेद में 300 से अधिक बीमारियों के इलाज में उपयोग किया जाता है। यह पौधा वर्षभर फल देता है और इसकी लंबी फलियां (ड्रमस्टिक) खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। मुनगा पौधे की जड़, तना,पत्ती, फूल और फलियां सब खा सकते हैं। इसकी जड़ बारिश के मौसम में इसे आसानी से घर पर लगाया जा सकता है। इसमें कम देखभाल की जरूरत होती है।
स्वाद और सेहत का मेल बनाती है मजेदार सब्जी
डॉ कमलेश बताते हैं कि सिर्फ औषधीय गुण ही नहीं, इसकी पत्ती, फूल और फलियों से बनी सब्जी भी स्वाद में कमाल की होती है। मुनगा की फलियाँ दाल में, आलू के साथ या अकेले भी बनाकर खाई जाती हैं। साथ ही इसकी जड़ का अचार भी बनाया जाता है।
डॉ कमलेश बताते हैं कि जो माता-पिता अपने बच्चों को सही से पोषण नहीं दे पाते हैं तो वह अपने घर में मुनगा पौधा लगा सकते हैं। इस पौधे की पत्तियों से लेकर फूल और फलियों से शरीर को भरपूर पोषक तत्व मिलते हैं। इसलिए मुनगा का एक पौधा हर किसी को अपने घर में लगाना चाहिए।
मुनगा के औषधीय गुण
वहीं छतरपुर के डॉ. राजेश अग्रवाल बताते हैं कि मुनगा एक एंटी-डायबिटिक, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी पौधा है। यह श्वास संबंधी रोगों, ब्लड शुगर कंट्रोल, और शरीर में सूजन कम करने में बेहद कारगर है। इसकी पत्तियाँ और फलियाँ दोनों औषधीय हैं।
मुनगा (सहजन या मोरिंगा) एक चमत्कारी औषधीय पौधा है। इसकी पत्तियों, फलियों, फूलों और जड़ों में विटामिन, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते है। यह इम्युनिटी बढ़ाने, ब्लड-शुगर नियंत्रित करने, एनीमिया दूर करने और जोड़ों के दर्द से राहत देने में फायदेमंद होता है।
डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों में रामबाण माने जाने वाले मोरिंगा’ (सहजन) पौधे को आप बेहद कम मेहनत में अपने घर के गमले या गार्डन में उगा सकते हैं। यह न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए वरदान है, बल्कि इसकी सब्जी भी बेहद स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर होती है।
Trending
- बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जा उत्पादक, पीएम सूर्य घर योजना ने बदली यश अग्रवाल की सोच
- कृत्रिम गर्भाधान से बदली किस्मत- कंचनपुर की प्रेम कुमारी बनीं सफल डेयरी उद्यमी
- दुर्ग पुलिस का साइबर क्राइम पर बड़ा प्रहार: 26 ‘म्यूल’ खाताधारक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश तेज
- राज्य में खेलों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव- मुख्यमंत्री साय
- रायपुर जिला न्यायालय में फर्जी जमानत गिरोह का भंडाफोड़: 3 महिलाएं गिरफ्तार
- सहकारिता क्षेत्र को अधिक पारदर्शी, डिजिटल और किसान-हितैषी बनाने सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री केदार कश्यप
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को रेखांकित करेगी ‘मुस्कुराता बस्तर’ कार्टून कार्यशाला
- एनसीबी और राजनांदगांव पुलिस का संयुक्त प्रहार: 28.65 लाख की संपत्ति के साथ 41 किलो गांजा जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार


