खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में सेरेब्रल (मस्तिष्क) मलेरिया के बढ़ते मामलों से हड़कंप मचा हुआ है। दो बच्चों की मौत से प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पांच बच्चे मेडिकल कॉलेज कांकेर के अधीन संचालित जच्चा-बच्चा अस्पताल अलबेलापारा में भर्ती हैं, वहीं 2 गंभीर पीड़ित बच्चों को रायपुर रेफर किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर जांच और उपचार किया जा रहा है।
इसी बीच जच्चा-बच्चा अस्पताल अलबेलापारा में भर्ती 2 बच्चों दुर्गा हुर्रा और विनोद कुमार निवासी मरमपानी दुर्गुकोंदल के अचानक लापता हो जाने से हड़कंप मच गया, लेकिन बाद में पता चला कि परिजना बच्चों को अपने साथ घर लेकर चले गए हैं। हालांकि उन्हें दोबारा लाकर अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल हालात का जायजा लेने 28 जुलाई को कांकेर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे बस्तर संभाग के सभी सीएमएचओ की बैठक लेंगे।
Trending
- विष्णु भैया के सुशासन ने बदली सुमन लता की जिंदगी
- स्नेह, विश्वास और अपनत्व की डोर से मजबूत होते हैं भाई-बहन के रिश्ते – राजेश अग्रवाल
- बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ
- नक्सल भय का अंत, अबूझमाड़ में फिर जीवंत हुई ‘घोटुल’ की गौरवशाली परंपरा
- लोक भवन में गूंजा अपनत्व का संदेश, दिव्यांग बच्चों ने राज्यपाल रमेन डेका को बांधा रक्षा सूत्र
- बस्तर की महिलाओं ने तैयार की बिना शक्कर वाली ऑर्गेनिक काजू-कतली, वन मंत्री केदार कश्यप ने की सराहना
- नेपाल आपदा – नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन में रायपुर की मोनिका यादव लापता


