नई दिल्ली। क्या आपको भी अक्सर पीठ या हिप्स में दर्द रहता है? अगर आपका जवाब हां है, तो सिर्फ दवाओं या एक्सरसाइज पर ही नहीं, अपनी डाइट पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आजकल घंटों बैठकर काम करना, कम शारीरिक गतिविधि और अनियमित खानपान शरीर की मांसपेशियों और हड्डियों को कमजोर बना सकता है। ऐसे में एक साधारण-सा फूड आपकी मदद कर सकता है और वह है-उबला हुआ काला चना।
शायद आपने काले चने को सिर्फ नाश्ते या सलाद का हिस्सा माना हो, लेकिन यह शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व देने का आसान और सस्ता तरीका भी है। अगर आप दिनभर थकान महसूस करती हैं, सीढ़ियां चढ़ते समय कमजोरी लगती है या पीठ और हिप्स में बार-बार दर्द रहता है, तो रोजाना एक कटोरी उबले काले चने खाने की आदत फायदेमंद साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कि यह सुपरफूड आपकी सेहत के लिए क्यों खास माना जाता है।
काले चने क्यों हैं फायदेमंद?
* काले चने में अच्छी मात्रा में प्रोटीन होता है। यह मांसपेशियों की मरम्मत करने और उन्हें मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे शरीर को बेहतर सपोर्ट मिलता है।
* आयरन से भरपूर काला चना शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है। इससे कमजोरी और थकान कम महसूस हो सकती है।
* मैग्नीशियम शरीर की नसों और मांसपेशियों के सही कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी पर्याप्त मात्रा शरीर को सक्रिय बनाए रखने में मदद कर सकती है।
* फॉस्फोरस हड्डियों और दांतों के लिए जरूरी मिनरल है। काला चना इसकी पूर्ति करने में मदद कर सकता है।
काले चने खाने का तरीका
सेवन के लिए रातभर काले चने भिगोकर रखें और फिर इसे सुबह उबाल लें। आप इन्हें सलाद के रूप में खा सकती हैं या इसमें प्याज, टमाटर, नींबू और हरा धनिया मिलाकर स्वादिष्ट हेल्दी स्नैक तैयार कर सकते हैं। रोजाना एक कटोरी उबले काले चने आपकी डाइट को पौष्टिक बनाने के साथ शरीर को अंदर से मजबूत रखने में भी मदद कर सकते हैं।
इस बात का ध्यान रखें
हालांकि काले चने सेहतमंद गुणों से भरपूर हैं, लेकिन इसका ज्यादा सेवन सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए रोजाना एक मुट्ठी चने को डाइट में शामिल करें। धीरे-धीरे इसकी मात्रा को आप बढ़ा सकते हैं, यदि इसका असर आपकी सेहत पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं छोड़ता है तो।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा रूरल टेक्नोलॉजी विभाग में सुरभि पांडेय को मिला डॉक्टरेट उपाधि
- मंत्री केदार कश्यप ने वनाधिकार पत्र बांटे, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का किया शुभारंभ
- सुकमा पुलिस का ‘आगाज’ अभियान: दोरनापाल में 5 किलो गांजे के साथ ओडिशा के 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
- जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
- सीएम हेल्पलाइन की तत्परता: 24-48 घंटों के भीतर सुलझी समस्या, पोड़ी-उपरोड़ा के किसान राम के खेत में फिर लहलहाई फसल
- सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत


