खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। जिले में एक महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने, उनका सामाजिक बहिष्कार करने के मामले में 23 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, बागबाहरा के आदेश पर की है।
मामला पिथौरा चौक वार्ड-9 का है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी लंबे समय से उसके परिवार को टोनही-टोनहा कहकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। परिवार पर मोहल्ला छोड़ने का दबाव बनाया गया। दुकानदारों से राशन देने तक से मना करवा दिया गया। पीड़िता ने पहले बागबाहरा थाने में पहुंची, पर कार्रवाई नहीं हुई। तब कोर्ट में आवेदन लगाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 24 जुलाई को अपराध दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने पुनाराम मरकाम, सुशील, देव कुमार, जयपवन उर्फ तेली, भगवान दास, भारत, कुलेश मरकाम, केशर, सोनिया, बुग्गी सोनवानी, तुलसी मरकाम, पुष्पा मरकाम, आरती, फिरन मरकाम, पायल, रूबी, जयकुमारी, रितेश, घनश्याम मरकाम उर्फ ठेकला, देवदास, भेखराम, लव और कुश को आरोपी बनाया है। इन पर छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम, 2005 की धारा 4 व 5 और बीएनएस की 115(2), 296, 351, 74, 79 व 3(5) धारा में केस दर्ज किया है।
Trending
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश


