खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम में लगातार बदलाव का सिलसिला जारी है। जुलाई के माह के अंत में कुछ इलाकों में बारिश हो रही है, वहीं मध्य क्षेत्रों में कम पानी गिरने से तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने विकेंड पर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं रायपुर, गरियाबंद, धमतरी समेत कई जिलों में तेज हवाएं चलने, आकाशिय बिजली और बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
33 डिग्री सेल्सियस के साथ रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां दो दिनों से तापमान में वृद्धि हो रही है।वहीं प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया। शनिवार को लटोरी, कुसमी, पत्थलगांव, मैनपाट, सीतापुर और पौड़ी उपरोड़ा क्षेत्र में एक से दो सेंटीमीटर तक वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि 26 जुलाई, रविवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है, जबकि रायपुर सहित मैदानी क्षेत्रों में तापमान में और वृद्धि होने के आसार हैं।
प्रदेश के रायपुर समेत कई जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और बिलासपुर में 60 से 80 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने, आकाशीय बिजली और बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।
Trending
- नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा
- जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय संस्कृति, परंपरा और विरासत की दिखी अनुपम झलक
- मानव तस्करी और घरेलू हिंसा के खिलाफ जागरूकता का संदेश देगी राष्ट्रीय कार्यशाला, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे शामिल
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा


