खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। शराब घोटाला मामले से जुड़े ओवरटाइम स्कैम में 4 आरोपियों को हाईकोर्ट ने नियमित जमानत दे दी है। कोर्ट ने आरोपी संजीव जैन और राजीव द्विवेदी समेत चार आरोपियों को 10-10 लाख रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के दो सक्षम जमानतदार पेश करने की शर्त पर रिहा करने का आदेश दिया है।
सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अदालत के सामने कई महत्वपूर्ण तर्क रखते हुए सबसे प्रमुख मुद्दा सिद्धार्थ सिंघानिया की भूमिका को लेकर उठाया गया। बचाव पक्ष ने कहा कि संबंधित कंपनी के मैनपावर कॉन्ट्रैक्ट का संचालन सिद्धार्थ सिंघानिया कर रहे थे, लेकिन उन्हें आरोपी बनाने के बजाय गवाह बनाया गया। वहीं, कंपनी के निदेशकों को आरोपी बना दिया गया, जबकि उनकी भूमिका अलग थी।
बचाव पक्ष ने कोर्ट को बताया कि शराब घोटाले के मूल अपराध में संजीव जैन को गवाह बनाया गया था, लेकिन उसी मामले से निकले कथित ओवरटाइम घोटाले में उन्हें आरोपी बना दिया गया। यह भी दलील दी गई कि कंपनी के मैनपावर कॉन्ट्रैक्ट का पूरा संचालन सिद्धार्थ सिंघानिया के हाथ में था।
मामले की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने कहा, कि जांच पूरी हो चुकी है और 18 मई 2026 को चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। आरोपी ईओडब्ल्यू के नोटिस पर लगातार उपस्थित होते रहे और जांच में पूरा सहयोग करते रहे। इसके बावजूद एफआईआर दर्ज होने के करीब 18 महीने बाद, 4 मई 2026 को उनकी गिरफ्तारी की गई।
मामले की सुनवाई के दौरान यह भी बताया गया कि इसी मामले के एक अन्य सह-आरोपी को पहले ही हाईकोर्ट से नियमित जमानत मिल चुकी है। इसलिए समानता के सिद्धांत के आधार पर भी आरोपियों को राहत दिए जाने की मांग की गई।
सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने माना कि रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों की कथित भूमिका प्रत्यक्ष रूप से सामने नहीं आती, बल्कि मामले में दबावपूर्वक वसूली किए जाने के आरोप हैं। साथ ही जांच पूरी हो चुकी है, चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और आरोपी लंबे समय से न्यायिक हिरासत में हैं। ऐसे में नियमित जमानत देने के पर्याप्त आधार मौजूद हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए हाईकोर्ट ने संजीव जैन, राजीव द्विवेदी समेत चारों आरोपियों को नियमित जमानत दी।
Trending
- भविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- वर्ष का सर्वश्रेष्ठ संपूर्ण झांकी पुरस्कार भारती यदु को, प्रशांत शर्मा के घर की झांकी को प्रदेश में द्वितीय स्थान
- कच्ची सड़कों और उफनती इंद्रावती को पार कर गांव पहुंचा स्वास्थ्य अमला, 405 मरीजों को मिली उपचार की सुविधा
- बस्तर में फिर गूंजी बाघ की दहाड़: भानपुरी के मावलीगुड़ा में मिले पदचिह्न, वन विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट
- महासमुंद जिले को जल संसाधन विभाग की बड़ी सौगात, 6 सिंचाई परियोजनाओं के लिए ₹25.68 करोड़ स्वीकृत
- लापरवाही ने ली मासूम की जान, मझारटोला हॉस्टल का छात्र तालाब में डूबा; 24 घंटे से लापता था प्रिंस
- उड़ीसा से दिल्ली तक गांजे की बड़ी खेप खपाने की साजिश नाकाम, धमतरी पुलिस ने 20 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा
- साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: रोजगार, निर्यात और युवाओं के लिए बड़े ऐलान, ₹700 करोड़ से अधिक की सौगात


