खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन में फॉल्स सीलिंग गिरने की घटना सामने आई है। इसने करोड़ों रुपए की लागत से बने भवन निर्माण की गुणवत्ता के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब घटना की तकनीकी जांच और निर्माण गुणवत्ता की स्वतंत्र समीक्षा की मांग उठने लगी है।
घटना मुख्य सदन से लगे एक अधिकारी के कक्ष में हुई, जहां छत की फॉल्स सीलिंग के साथ स्टील के पाइप और फ्रेम भी नीचे आ गिरे। राहत की बात यह रही कि उस समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था। फिलहाल, क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराई जा रही है।
इस घटना के बीच सूचना के अधिकार के तहत सामने आई एक जानकारी ने मामले को और गंभीर बना दिया है। लोक निर्माण विभाग ने आरटीआई के जवाब में बताया है कि नए विधानसभा भवन का उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है। इसके बाद भवन के उपयोग और निर्माण प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी सार्वजनिक भवन के निर्माण के बाद निर्धारित मानकों के अनुरूप परीक्षण और औपचारिक प्रमाणन की प्रक्रिया पूरी होना जरूरी होता है। ऐसे में फॉल्स सीलिंग गिरने की घटना और उपयोगिता प्रमाण पत्र को लेकर सामने आई जानकारी ने भवन की संरचनात्मक सुरक्षा पर बहस तेज कर दी है।
Trending
- जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त
- छात्रों पर लाठीचार्ज एवं कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में दंतेवाड़ा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
- अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 2 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन
- दर्दनाक हादसा: पानी के पंप में आया करंट, चपेट में आने से युवक की मौत, सदमे में पूरा परिवार
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की धमकी भरी भाषा राजनीतिक हताशा का प्रमाण- केदार कश्यप
- छात्रों पर लाठीचार्ज व कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
- नई शिक्षा नीति से असहज कांग्रेस की भूख हड़ताल की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण– अभिषेक तिवारी


