खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले की पुलिस की डायल-112 सेवा ने एक बार फिर अपनी त्वरित और संवेदनशील कार्यशैली का परिचय देते हुए जहर सेवन करने वाली एक महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में अहम भूमिका निभाई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 जुलाई की सुबह करीब 7:30 बजे डायल-112 कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक महिला ने जहर सेवन कर लिया है, और उसकी हालत गंभीर है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम बिना किसी देरी के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
दुर्गम और कच्चे रास्तों के बावजूद पुलिस टीम तेजी से मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित वाहन में बैठाकर तत्काल जिला अस्पताल, नारायणपुर पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया, जिससे महिला को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी। इस कार्रवाई में आरक्षक ज्ञानदास खांडे, डीएसएफ आरक्षक अर्जुन सलाम तथा चालक नीलेश कश्यप का याेगदान रहा। टीम ने त्वरित और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर महिला को समय रहते अस्पताल पहुंचाया। नारायणपुर पुलिस ने कहा है कि वह आमजन की सुरक्षा और सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। किसी भी आपात स्थिति में नागरिक डायल-112 सेवा का उपयोग कर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
Trending
- जिन्दल स्टील लिमिटेड में बड़े पदों पर कई नियुक्तियां, विद्या रतन शर्मा पुनः प्रबंध निदेशक नियुक्त
- छात्रों पर लाठीचार्ज एवं कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में दंतेवाड़ा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
- अमलीडीह को मिली विकास कार्य की सौगात, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 2 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन
- दर्दनाक हादसा: पानी के पंप में आया करंट, चपेट में आने से युवक की मौत, सदमे में पूरा परिवार
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की धमकी भरी भाषा राजनीतिक हताशा का प्रमाण- केदार कश्यप
- छात्रों पर लाठीचार्ज व कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने जेलों में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
- नई शिक्षा नीति से असहज कांग्रेस की भूख हड़ताल की राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण– अभिषेक तिवारी


