नई दिल्ली। दिन की शुरुआत एक अच्छे और पौष्टिक नाश्ते से करने की सलाह हमेशा दी जाती है, क्योंकि सुबह का पहला भोजन पूरे दिन की ऊर्जा और पाचन पर असर डालता है। रातभर के लंबे अंतराल के बाद हमारा शरीर भोजन प्राप्त करता है, इसलिए यह जरूरी है कि नाश्ते में सही चीजों का चुनाव किया जाए।
कई बार जो खाद्य पदार्थ हमें हल्के और हेल्दी लगते हैं, वे वास्तव में पाचन को प्रभावित कर सकते हैं। खासकर खाली पेट इनका सेवन करने से ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि सुबह के समय किन चीजों का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए ताकि पेट स्वस्थ रहे और दिनभर हल्कापन महसूस हो।
नाश्ते में क्या नहीं खाना चाहिए
व्हाइट ब्रेड
नाश्ते में व्हाइट ब्रेड खाना कई लोगों की आदत होती है। लेकिन मैदे से बनी इस ब्रेड में फाइबर बहुत कम होता है और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट अधिक होते हैं। इसे खाने से पाचन प्रक्रिया धीमी हो सकती है और पेट में गैस या ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। साथ ही यह ब्लड शुगर को भी तेजी से बढ़ा सकती है।
मक्खन लगे पराठे
मक्खन या चीज से भरपूर पराठे भी सुबह पेट पर भारी पड़ सकते हैं। इनमें फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे भोजन को पचने में अधिक समय लगता है। इसके कारण पेट भरा-भरा महसूस हो सकता है और गैस की शिकायत भी हो सकती है। लंबे समय तक ऐसा नाश्ता करने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा भी रहता है।
फ्रूट जूस
इसी तरह पैक्ड फ्रूट जूस को हेल्दी मानकर पीना भी सही नहीं है। इनमें अक्सर अतिरिक्त शक्कर और प्रिजर्वेटिव्स मिलाए जाते हैं, जबकि फाइबर बहुत कम होता है। ऐसे जूस पेट में ब्लोटिंग बढ़ा सकते हैं और लगातार सेवन करने पर शरीर में शुगर का स्तर भी बढ़ा सकते हैं।
क्या खाएं?
अगर आप सुबह पेट फूलने, गैस या भारीपन जैसी समस्याओं से बचना चाहते हैं, तो नाश्ते में पौष्टिक और आसानी से पचने वाले खाद्य पदार्थों को शामिल करें। दिन की शुरुआत प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी कार्बोहाइड्रेट से भरपूर भोजन से करना सबसे अच्छा माना जाता है। ऐसे में आप नाश्ते में पोहा, उपमा, दलिया, ओट्स, मूंग दाल चीला या वेजिटेबल पराठा दही के साथ खा सकते हैं। इसके अलावा उबले अंडे, स्प्राउट्स, ताजे फल और ड्राई फ्रूट्स भी अच्छे विकल्प हैं। पैक्ड जूस की जगह ताजे फल खाना ज्यादा फायदेमंद रहता है, क्योंकि इनमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है।
Trending
- छत्तीसगढ़ के कांकेर में नक्सली डंप से बड़ी मात्रा में विस्फोटक, कारतूस बरामद
- रायपुर में ‘वेलकम मानसून’ की धूम: 40 से अधिक महिलाओं ने बॉलीवुड अंदाज में बिखेरा जलवा, सेहत और सशक्तिकरण का दिया संदेश
- ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’: सहारा इंडिया घोटाले में रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40.78 करोड़ की धोखाधड़ी में 3 साल से फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार
- राज्यपाल डेका से महिला आयोग की अध्यक्ष ने भेंट की
- राज्यपाल डेका को प्रमुख लोकायुक्त उबोवेजा ने आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा
- मुख्य सचिव विकासशील ने सचिवों की ली उच्च स्तरीय बैठक
- 22 जुलाई को होगी साय मंत्रिपरिषद की बैठक, मंत्रालय महानदी भवन में अहम फैसलों की संभावना
- नारायणपुर में रेशम से बुना जा रहा आत्मनिर्भरता का ताना-बाना, कोसापालन ने बदली वनांचल के ग्रामीणों की तकदीर


