खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले की साइबर थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बैंक कर्मचारी समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर कमीशन के लालच में बैंक खाते खुलवाकर उन्हें दूसरे राज्यों में सक्रिय साइबर ठगी गिरोहों तक पहुंचाने का आरोप है। पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क के जरिए कर्नाटक और महाराष्ट्र में दर्ज तीन साइबर ठगी के मामलों में कुल 1,62,149 रुपये की ऑनलाइन ठगी का खुलासा हुआ है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी 10 से 15 हजार रुपये कमीशन का लालच देकर लोगों के बैंक खाते खुलवाते थे। इसके बाद इन खातों की जानकारी और संचालन साइबर ठगों को उपलब्ध कराया जाता था, जिनका इस्तेमाल देशभर में ऑनलाइन ठगी की रकम ट्रांसफर करने और निकालने के लिए किया जाता था।
इस मामले में पुलिस ने एक बैंक कर्मचारी सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हरिशंकर श्रीवास (48) निवासी डोंगाघाट चौक तपसीद्वार चांपा, अनिल नामदेव उर्फ चेतन (33) निवासी महादेव घाट हटवारा चौक चांपा, राजेश सोनी उर्फ रिंकु सोनी (30) निवासी धोबीपारा चांपा, संदीप सिंह ठाकुर (36) निवासी परशुराम चौक चांपा तथा कमल विरानी (38) निवासी बरपाली चौक चांपा शामिल हैं।
साइबर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि म्यूल अकाउंट नेटवर्क की जांच तेजी से जारी है और इस गिरोह से जुड़े कई अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है। आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के कहने पर कमीशन या अन्य लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक या इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी किसी को न दें। ऐसा करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और संबंधित खाताधारक भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख


