देवशयनी एकादशी का व्रत 25 जुलाई दिन शनिवार को है। इस दिन से भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाएंगे। लेकिन उनके व्रत और पूजा में कोई कमी नहीं होगी। इस बार देवशयनी एकादशी का दिन 4 राशि वालों के लिए शुभ फलदायी है। इन लोगों के सुख और समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी। दांपत्य जीवन के कष्ट दूर होंगे। आइए जानते हैं देवशयनी एकादशी की भाग्यशाली राशियों के बारे में।
देवशयनी एकादशी 2026 भाग्यशाली राशियां
मेष: देवशयनी एकादशी का दिन मेष वालों के लिए शुभ फलदायी है। श्रीहरि की कृपा से आपको धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। इस दिन आपको निवेश से लाभ पाने का अच्छा मौका मिल सकता है। लेकिन सोच विचार करके ही धन का निवेश करें। करियर में आप आगे बढ़ेंगे और नई ऊंचाइयों को छुएंगे। बस इस बात का ध्यान रखें कि अतिआत्मविश्वास से बचें, नहीं तो काम खराब हो सकता है। पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, दांपत्य जीवन के दुख दूर होंगे और आप सुखी होंगे। इस दिन आप नीले रंग का उपयोग करेंगे तो शुभ रहेगा।
वृषभ: देवशयनी एकादशी का दिन वृषभ वालों के करियर के लिए अच्छा रहेगा। जो काम करेंगे, उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। भगवान विष्णु के अशीर्वाद से आप पर माता लक्ष्मी की कृपा रहेगी। अचानक धन लाभ होगा। किसी पुराने निवेश से आपको बड़ा फायदा हो सकता है, बैंक बैलेंस बढ़ सकता है। यह दिन आपके लिए तरक्की के एक से अधिक अवसर लेकर आने वाला है। क्रिएटिव लोगों के काम की सराहना होगी। इस दिन आपको लाल रंग का अधिक उपयोग करना चाहिए।
कन्या: लक्ष्मी कृपा से देवशयनी एकादशी को कन्या राशिवालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपकी वित्तीय स्थिति पहले से बेहतर होगी। इस दिन आप कोई नया काम करना चाहते हैं तो बेझिझक करें क्योंकि समय अनुकूल है। उसमें आपको सफलता मिल सकती है। तरक्की की राह आपके लिए आसान होगी। इस दिन आप सेहतमंद रहेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र से मिलने का अवसर मिल सकता है। इस दिन आप सफेद रंग का उपयोग करें, यह आपके लिए शुभ रहेगा।
तुला: देवशयनी एकदशी का दिन तुला वालों के लिए सफलता देने वाला है। करियर में आप जो भी मेहनत करेंगे, उसका सुखद और बेहतर परिणाम प्राप्त हो सकता है। लव पार्टनर या जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते पहले से अधिक मधुर होंगे। इस दिन आपको कोई नई उपलब्धि मिल सकती है। आपका सोशल नेटवर्क मजबूत होगा, जो आगे चलकर लाभ देगा। बस अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें और तनाव से दूर रहें। इस दिन आपका शुभ रंग नेवी ब्लू है।
Trending
- नैनो यूरिया बना भरोसे की पहचान, किसान रामदुलारी ने बढ़ाया उपयोग का दायरा
- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया हथियारों का डंप बरामद
- सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: बलौदाबाजार हिंसा मामले में अमित बघेल को मिली जमानत, जेल से बाहर आने का रास्ता साफ
- सलाखों के पीछे आत्मनिर्भरता की नई इबारत, ‘निश्चय’ कार्यक्रम से बदली महिला बंदियों की तकदीर
- छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू, मुख्यमंत्री रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण
- जशपुर की सभी 44 सहकारी समितियां बनेंगी कॉमन सर्विस सेंटर
- सेवा सेतु से घर बैठे सोनम को मिला अपने बच्चे का जाति एवं आय प्रमाण पत्र
- महतारी वंदन योजना के आंकड़ों पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में भारी हंगामा, मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट


