खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। उपचार के बहाने मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में लोहारा पुलिस ने आयुर्वेदिक डॉक्टर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। महिला संबंधी गंभीर अपराध में कबीरधाम पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव के पर्यवेक्षण में थाना लोहारा पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को पीड़िता के परिजन ने थाना लोहारा में शिकायत दर्ज कराई कि बिडोरा स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सक बालक दास चंदेल ने उपचार के बहाने उसकी मानसिक रूप से अस्वस्थ बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की। समयऔर कैलेंडर
जांच के दौरान साक्ष्य एकत्रित कर पुलिस ने 15 जुलाई 2026 को आरोपी बालक दास चंदेल (35 वर्ष), निवासी ढोढमानवापारा को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। समयऔर कैलेंडर
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनीष मिश्रा, महिला थाना प्रभारी शालिनी वर्मा, उप निरीक्षक राजेश्वर सिंह ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक संदीप चौबे, प्रधान आरक्षक बलदाऊ भट्ट तथा आरक्षक रवि जायसवाल, तुषांत साहू और बिसेन छेदावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कबीरधाम पुलिस ने कहा है कि महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में त्वरित एवं सख्त कानूनी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Trending
- अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामान्य भविष्य निधि लेखा 2025-26 प्रधान महालेखाकार की वेबसाइट पर उपलब्ध
- गुलाब की खुशबू से महकी किसान विकास कुमार की किस्मत
- हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल, बदली ग्राम राहुद की तस्वीर
- नैनो उर्वरकों से कम लागत में अधिक उत्पादन की ओर किसान
- मुख्यमंत्री साय के कृषि नवाचार को बढ़ावा देने के संकल्प को मिली नई उड़ान, प्रगतिशील किसान भानुप्रताप ने जुगाड़ तकनीक से तैयार की सीड ड्रिल
- कवर्धा में दिनदहाड़े बैंक से ₹3.50 लाख निकालकर जा रहे बुजुर्ग से लूट, भागते आरोपी को भीड़ ने खदेड़कर दबोचा, जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा
- इलाज के बहाने अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म, आयुर्वेदिक डॉक्टर गिरफ्तार
- एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास


