खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक दीपक कुमार, आईपीएस ने अपने बीजापुर दौरे के दूसरे दिन नेशनल पार्क क्षेत्र के संवेदनशील सुरक्षा शिविरों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ बीजापुर रेंज के डीआईजी बी.एस. नेगी, कमांडेंट अरविंद कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने उल्लूर घाटी, चिल्लामार्का तथा कांडलापरती स्थित फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस एफओबी का दौरा कर जवानों से मुलाकात की और कठिन परिस्थितियों में उनकी बहादुरी व समर्पण की सराहना की।
उन्होंने कहा कि इन सुरक्षा शिविरों से चलाए गए अभियानों ने क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विशेष महानिदेशक ने जवानों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति और विकास बनाए रखने के लिए आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे लोगों के साथ सम्मानजनक और सहयोगपूर्ण व्यवहार करना भी आवश्यक है, ताकि वे दोबारा भटकाव का शिकार न हों। दौरे के दौरान उन्होंने संगमपल्ली कैंप में अधिकारियों और जवानों को संबोधित किया तथा सभी सुरक्षा बलों के बेहतर समन्वय और संयुक्त प्रयासों की सराहना की।
इसके बाद उन्होंने 170वीं बटालियन मुख्यालय का निरीक्षण किया, अस्पताल और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा परिसर में पौधारोपण भी किया। सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक का यह दौरा जवानों के लिए प्रेरणादायक रहा। उनकी सादगी, आत्मीयता और उत्साहवर्धक संदेश से जवानों और अधिकारियों में नया जोश देखने को मिला।
Trending
- अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामान्य भविष्य निधि लेखा 2025-26 प्रधान महालेखाकार की वेबसाइट पर उपलब्ध
- गुलाब की खुशबू से महकी किसान विकास कुमार की किस्मत
- हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल, बदली ग्राम राहुद की तस्वीर
- नैनो उर्वरकों से कम लागत में अधिक उत्पादन की ओर किसान
- मुख्यमंत्री साय के कृषि नवाचार को बढ़ावा देने के संकल्प को मिली नई उड़ान, प्रगतिशील किसान भानुप्रताप ने जुगाड़ तकनीक से तैयार की सीड ड्रिल
- कवर्धा में दिनदहाड़े बैंक से ₹3.50 लाख निकालकर जा रहे बुजुर्ग से लूट, भागते आरोपी को भीड़ ने खदेड़कर दबोचा, जमकर धुनाई के बाद पुलिस को सौंपा
- इलाज के बहाने अस्वस्थ युवती से दुष्कर्म, आयुर्वेदिक डॉक्टर गिरफ्तार
- एचएनएलयू रायपुर ने बैंकॉक में रचा इतिहास


